Khula Sach
ताज़ा खबरधर्म एवं आस्था

Daily almanac & Daily Horoscope : आज का पंचांग व दैनिक राशिफल और ग्रहों की चाल 16 दिसंबर 2020

Daily almanac : जानें, क्या होता है दैनिक पंचांग ?

Daily almanac : पंचांग को आमतौर पर पंडितों और पुरोहितों का विषय मान कर उस पर ध्यान नहीं दिया जाता। लेकिन हम आपको सरल भाषा में बता रहे हैं कि किस प्रकार पंचांग आपके दैनिक जीवन में उपयोगी है। पंचांग के पांच अंग तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण होते हैं।

Daily almanac : आज का पंचांग

  • विक्रम संवत् – 2077,
  • हिजरी सन्- 1440-41,
  • ईस्वी सन् -2020।
  • अयन- दक्षिणायण।
  • मास- मार्गशीर्ष (अगहन)।
  • पक्ष-शुक्ल।
  • संवत्सर नाम- प्रमादी।
  • ऋतु- हेमंत।
  • वार-बुधवार।
  • तिथि (सूर्योदयकालीन) – द्वितीया।
  • नक्षत्र (सूर्योदयकालीन) -पूर्वाषाढ़ा।
  • योग (सूर्योदयकालीन)-वृद्धि।
  • करण (सूर्योदयकालीन)-गरज।
  • लग्न (सूर्योदयकालीन)- धनु।
  • शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक।
  • राहुकाल- दोप- 12:00 से 1:30 बजे तक।
  • दिशा शूल-ईशान।
  • योगिनी वास-उत्तर।
  • गुरु तारा-उदित।
  • शुक्र तारा-उदित।
  • चंद्र स्थिति-धनु।

आज का मंत्र : ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।

उपाय : मंदिर में मूंग दाल अर्पित करें।

Daily Horoscope: दैनिक राशिफल

Daily Horoscope: दैनिक राशिफल क्यों देखना चाहिए? क्या एक दिन में किसी के भाग्य का फैसला हो जाता है? जी हां। जीवन को बदलने के लिए एक दिन क्या, एक पल भी काफी होता है। आपकी राशि के अनुसार हम ग्रहों के संचरण की पूरी जानकारी देते हैं। दैनिक जीवन शुरू करने का एक संकेत देते हैं। सत्य ऋषि के इंट्यूशन को भी शामिल करते हैं। ध्यान से समझें ग्रहों की चाल।

Daily Horoscope : जानें, अपनी राशि का हाल

मेष: प्रॉपर्टी ब्रोकर्स समय का लाभ ले सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। धनार्जन सुगम होगा। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। व्यस्तता रहेगी।

वृष: स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। मस्तिष्क में नए-नए विचार आएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

मिथुन: सफलता प्राप्त होगी। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्य की प्रशंसा होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। किसी अपने नजदीकी से कहासुनी हो सकती है। हृदय को ठेस पहुंच सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। काम में उत्साह की कमी रहेगी।

कर्क: कम मेहनत से ही कार्यसिद्धि होगी। काफी समय से रुके कार्य पूर्ण होने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। प्रमाद न करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भागदौड़ रहेगी। मानसिक उलझनें रहेंगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा।

सिंह: घर में भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। अच्‍छी खबर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। किसी भी तरह के विवाद में भाग न लें। व्यापार-व्यवसाय में लाभ वृद्धि होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।

कन्या: नए मित्र बनेंगे। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। कारोबार अच्‍छा चलेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। प्रमाद न करें।

तुला: भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। किसी बड़े कार्य को करने की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए काम मिल सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। दूसरों की बातों में न आएं।

वृश्चिक: महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। समय शीघ्र ही बदलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। दूसरों के उकसाने में न आएं।

धनु: आर्थिक नीति का परिवर्तन सुखद रहेगा। कई तरह के लाभ प्राप्त होंगे। अध्यात्म तथा तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी विद्वान व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी।

मकर: शारीरिक कष्ट की आशंका प्रबल है अत: लापरवाही न करें। कार्य की गति धीमी रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। किसी व्यक्ति की अच्छी बात भी बुरी लग सकती है। सोच-समझकर महत्वपूर्ण निर्णय लें।

कुंभ: व्ययवृद्धि होगी। बजट बिगड़ेगा। दूसरों से अपेक्षा पूरी नहीं होगी। सभी कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। उत्साह बना रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रमाद न कर भरपूर प्रयास करें।

मीन: रुका पैसा मिल सकता है। यात्रा में जल्दबाजी न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ता‍व मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन इत्यादि मिल सकता है। घर-बाहर उत्साह व प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें।

सत्य ऋषि
फोन/व्हाट्सएप : 9625573638
मेल : satyakopranam@gmail.com

Related posts

Mirzapur : विंध्याचल दर्शन करने आए दर्शनार्थी की हार्ट अटैक होने से हुई मौत

Khula Sach

Poem : ” दौर है गुजर जाएगा “

Khula Sach

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करकमलो से एसीसी अमेठा ग्रीनफील्ड परियोजना का शुभांरभ

Khula Sach

Leave a Comment