Khula Sach
ताज़ा खबरदेश-विदेशराज्य

शहीद भगत सिंह जयंती पर विशाल नमन तिरंगा यात्रा‌

रिपोर्ट : सोहन साह

जमशेदपुर : 23 मार्च शहीद भगत सिंह जयंती पर विशाल नमन तिरंगा यात्रा‌ श्री अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में निकाली गई। यह यात्रा एग्रीको ट्रांसपोट मैदान से सीताराम डेरा, भालूबासा, साकची गोलचक्कर, श्री मनोकामना मंदिर से गुजरती हुई आरडी टाटा गोलचक्कर गोलमुरी चौंक से गुजरती हुई ट्रांसपोट मैदान में समापन किया गया। इस दौरान करीबन 7 से 8 किलोमीटर की दुरी हजारों कि संख्या में लोग उपस्थित थे। महिलाएं, पुरुष, भारत माता कि जय जयकार का नारा लगाते हुए पुरे शहर गुंज उठा और जगह, जगह शिविर भी लगाया गया था। जगह- जगह चाय, पानी, नाश्ता कि व्यवस्था कि गई थी।

कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ ने श्री मनोकामना नाथ मंदिर के सामने साकची में समाज सेवी अमरप्रीत सिंह काले का स्वागत ज़ोरदार किया। गोंड समाज के लोगों में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ जमशेदपुर के अध्यक्ष दिनेश साह गोंड, मदन साह, रामेश्वर प्रसाद, कमल देव प्रसाद, मुन्ना प्रसाद, हरीनारायण प्रसाद, मनोज प्रसाद, बोबी साह साहिल साह, प्रकाश साह, नरेश साह, रामबचन ठाकुर, हरेंद्र साह, शिवम् प्रसाद, महिला समिति से नीतू कुमारी, अम्बे ठाकुर, मंजु देवी, शांति देवी, माला कुमारी, अंजु देवी, संगीता देवी अनीता देवी और भी काफी सारे पुरुष, महिला, युवा और सोहन साह सहित गोंड समाज से शहर‌ के बहुत सारे लोग उपस्थित रहे। इसके साथ साथ जुलूस में आकर्षक झांकियां भी सजाई गई थी। जब तिरंगा यात्रा लौट के एग्रीको ट्रांस पोट मैदान पर भारत माता कि जय जयकार का नारा लगाते हुए आया तो सभी लोगों के लिए प्रसाद कि व्यवस्था रखी गई थी। सारे लोग अच्छी ढंग से प्रसाद ग्रहण करके अपने अपने घर लौट गए।

Related posts

Mirzapur : प्रधानमंत्री आवास योजना में लाखों का हेरा फेरी, गरीबों को नहीं मिल पा रहा है उनका पूरा हक़

Khula Sach

Poem : हे ईश्वर तुझे बारंबार प्रणाम…

Khula Sach

वी फाउंडर सर्किल ने काउचफैशन में 1.50 लाख डॉलर का निवेश किया

Khula Sach

Leave a Comment