Khula Sach
ताज़ा खबरधर्म एवं आस्था

Daily almanac & Daily Horoscope : आज का पंचांग व दैनिक राशिफल और ग्रहों की चाल 10 जनवरी 2020

Daily almanac: पंचांग को आमतौर पर पंडितों और पुरोहितों का विषय मान कर उस पर ध्यान नहीं दिया जाता। लेकिन हम आपको सरल भाषा में बता रहे हैं कि किस प्रकार पंचांग आपके दैनिक जीवन में उपयोगी है। पंचांग के पांच अंग तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण होते हैं।

Daily almanac: आज का पंचांग

विक्रम संवत्-2077, हिजरी सन्-1440-41, ईस्वी सन्-2021। अयन- उत्तरायण। मास-पौष। पक्ष-कृष्ण। संवत्सर नाम-प्रमादी। ऋतु-शिशिर। वार-रविवार। तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वादशी। नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-अनुराधा। योग (सूर्योदयकालीन)-गंड। करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल। लग्न (सूर्योदयकालीन)-धनु। शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32।

राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम। योगिनी वास-नैऋत्य। गुरु तारा-उदित। शुक्र तारा-उदित। स्थिति-वृश्चिक। आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:। उपाय- मंदिर में गुड़ से बनी खिचड़ी चढाएं।

Daily Horoscope: दैनिक राशिफल

Daily Horoscope: दैनिक राशिफल क्यों देखना चाहिए? क्या एक दिन में किसी के भाग्य का फैसला हो जाता है? जी हां। जीवन को बदलने के लिए एक दिन क्या, एक पल भी काफी होता है। आपकी राशि के अनुसार हम ग्रहों के संचरण की पूरी जानकारी देते हैं। दैनिक जीवन शुरू करने का एक संकेत देते हैं। सत्य ऋषि के इंट्यूशन को भी शामिल करते हैं। ध्यान से समझें ग्रहों की चाल।

मेष : स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्रों के साथ मजोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। झंझटों से दूर बनाए रखें।

वृष : मान-सम्मान मिलेगा। लाभ के अवसर आएंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। बाहर जाने का मन बनेगा। परिवार के साथ जीवन सुखमय गुजरेगा। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों से अपेक्षा न करें।

मिथुन : किसी अपरिचित हानि का कारण बनेगा। आय में निश्चितता रहेगी। शोक समाचार मिल सकता है। पुराना रोग परेशानी का कारण रहेगा। व्यय होगा। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

कर्क : अपेक्षित कार्यों में बाधा होगी। तनाव रहेगा। लाभ में कमी रहेगी। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा।

सिंह : व्यवसाय ठीक चलेगा। कीमती वस्तुएं गुम हो सकती हैं। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। भाइयों का सहयोग आत्मशांति देगा। नौकरी में अधिकारी आप पर ध्यान देंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार वृद्धि के लिए प्रयास हो सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें।

कन्या : व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भाग्य अनुकूल है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यस्तता रहेगी। घर के वृ‍द्धजनों के स्वास्थ्य पर व्यय होगा। जल्दबाजी न करें। रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है।

तुला : जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी से तनाव रह सकता है। किसी अन्य व्यक्ति के उकसावे में न आएं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। झंझटों से दूर रहें। निवेश करने का सही समय नहीं है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। आय में कमी तथा तनाव रहेगा।

वृश्चिक : तीर्थदर्शन सुलभ हो सकते हैं। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में तनाव रहेगा। कार्यभार बढ़ सकता है। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। शत्रु सक्रिय रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा।

धनु : तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक चिंता रहेगी। आशंका-कुशंका बने रहेंगे।

मकर : कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। व्यापार वृद्धि के लिए योजना बनेगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। भाग्य का साथ मिलता रहेगा।

कुंभ : भेंट व उपहार की प्राप्ति से मान बढ़ेगा। बेरोजगारी दूर होने के योग हैं।लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। लापरवाही से कोई भी कार्य न करें। चोट व दुर्घटना का भय है।

मीन : संपत्ति के कार्य लाभप्रद रहेंगे। कोई बड़ा कार्य हो सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।

ज्योतिष परामर्श व समस्या समाधान के लिए सम्पर्क करें 

सत्य ऋषि
फोन/व्हाट्सएप : 9625573638
मेल : satyakopranam@gmail.com

Related posts

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, टीवी अभिनेत्री समेत तीन महिलाओं के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Khula Sach

Mirzapur : नव वर्ष पर लाखों भक्तों ने टेका माँ विंध्यवासिनी धाम में मत्था

Khula Sach

‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी’ ने पूरे किये 300 एपिसोड्स! 

Khula Sach

Leave a Comment