Khula Sach
ताज़ा खबरधर्म एवं आस्था

Daily almanac & Daily Horoscope : आज का पंचांग व दैनिक राशिफल और ग्रहों की चाल 28 दिसंबर 2020

Daily almanac: पंचांग को आमतौर पर पंडितों और पुरोहितों का विषय मान कर उस पर ध्यान नहीं दिया जाता। लेकिन हम आपको सरल भाषा में बता रहे हैं कि किस प्रकार पंचांग आपके दैनिक जीवन में उपयोगी है। पंचांग के पांच अंग तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण होते हैं।

Daily almanac: आज का पंचांग

विक्रम संवत्-2077, हिजरी सन्-1440-41, ईस्वी सन्-2020। अयन-उत्तरायण। मास-मार्गशीर्ष (अगहन)। पक्ष-शुक्ल। संवत्सर नाम- प्रमादी। ऋतु-शिशिरवार-सोमवार। तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्दशी। नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-रोहिणी। योग (सूर्योदयकालीन)-शुभ। करण (सूर्योदयकालीन)-गरज। लग्न (सूर्योदयकालीन)-धनु। शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक।

राहुकाल-प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक। दिशा शूल-आग्नेय। योगिनी वास-पश्चिम। गुरु तारा-उदित। शुक्र तारा-उदित। चंद्र स्थिति-मिथुन। आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:। उपाय-मंदिर में बताशे चढ़ाएं।

Daily Horoscope: दैनिक राशिफल

Daily Horoscope: दैनिक राशिफल क्यों देखना चाहिए? क्या एक दिन में किसी के भाग्य का फैसला हो जाता है? जी हां। जीवन को बदलने के लिए एक दिन क्या, एक पल भी काफी होता है। आपकी राशि के अनुसार हम ग्रहों के संचरण की पूरी जानकारी देते हैं। दैनिक जीवन शुरू करने का एक संकेत देते हैं। सत्य ऋषि के इंट्यूशन को भी शामिल करते हैं। ध्यान से समझें ग्रहों की चाल।

मेष: राजकीय सहयोग से स्थिति अनुकूल होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आलस्य न कर भरपूर कोशिश करें। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। किसी तीर्थस्थान के दर्शन तथा पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है।

वृष: मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी हो सकती है। गलतफहमी के कारण विवाद हो सकता है। नए संबंध बनाने के पहले विचार करें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

मिथुन: भरपूर प्रयास करें। यात्रा लाभदायक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंग मनोनुकूल रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता तथा उत्साह का वातावरण रहेगा।

कर्क: जल्दबाजी में चोट लग सकती है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। अज्ञात भय सताएगा। कमजोरी रह सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार अच्‍छा चलेगा।

सिंह: आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। किसी यात्रा की योजना बन सकती है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। दूसरे के कार्य में हस्तक्षेप न करें। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।

कन्या: कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। प्रसन्नता तथा उत्साह से काम कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी से बचें। व्यस्तता के कारण थकान रहेगी।

तुला: भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। हताशा का अनुभव होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। धैर्य रखें।

वृश्चिक: वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बड़ा मुनाफा हो सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें थकान रहेगी।

धनु: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। बाजार में इज्जत बढ़ेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि मनोनुकूल रहेंगे। इसके बाद भी चिंता बनी रहेगी।

मकर: चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। किसी भी तरह के विवाद में भाग न लें। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। प्रसन्नता तथा उत्साह से कार्य कर पाएंगे।

कुंभ: नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि लाभदायक रहेंगे। किसी बड़े कार्य को करने का मन बनेगा। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे।

मीन: ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। लाभ में वृद्धि होगी। निवेश इत्यादि लाभप्रद रहेंगे। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। उत्साह से कार्य कर पाएंगे। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें।

ज्योतिष परामर्श व समस्या समाधान के लिए सम्पर्क करें 

सत्य ऋषि
फोन/व्हाट्सएप : 9625573638
मेल : satyakopranam@gmail.com

Related posts

सनातन सेना ने फिल्म काली के खिलाफ करवाई शिकायत दर्ज

Khula Sach

टीसीएल ने डिजिटल डिस्प्ले के साथ वॉशिंग मशीन की अपनी नई रेंज लॉन्च की

Khula Sach

Mirzapur : समाजवादी पार्टी मण्डलीय प्रशिक्षण शिविर को लेकर पार्टी में मंथन शुरू

Khula Sach

Leave a Comment