Daily almanac: पंचांग को आमतौर पर पंडितों और पुरोहितों का विषय मान कर उस पर ध्यान नहीं दिया जाता। लेकिन हम आपको सरल भाषा में बता रहे हैं कि किस प्रकार पंचांग आपके दैनिक जीवन में उपयोगी है। पंचांग के पांच अंग तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण होते हैं।
Daily almanac: आज का पंचांग
विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन्-2020। अयन-उत्तरायण। मास- मार्गशीर्ष (अगहन)। पक्ष-शुक्ल। संवत्सर नाम- प्रमादी। ऋतु- शिशिर। वार-मंगलवार। तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्दशी। नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-मृगशिरा। योग (सूर्योदयकालीन)-शुभ। करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज। लग्न (सूर्योदयकालीन)- धनु शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक।
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक। दिशा शूल-उत्तर। योगिनी वास-पश्चिम। गुरु तारा-उदित। शुक्र तारा-उदित। चंद्र स्थिति-मिथुन। व्रत/मुहूर्त-भद्रा। आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:। उपाय- हनुमान मंदिर में बूंदी के लड्डू चढ़ाएं।
Daily Horoscope: दैनिक राशिफल
Daily Horoscope: दैनिक राशिफल क्यों देखना चाहिए? क्या एक दिन में किसी के भाग्य का फैसला हो जाता है? जी हां। जीवन को बदलने के लिए एक दिन क्या, एक पल भी काफी होता है। आपकी राशि के अनुसार हम ग्रहों के संचरण की पूरी जानकारी देते हैं। दैनिक जीवन शुरू करने का एक संकेत देते हैं। सत्य ऋषि के इंट्यूशन को भी शामिल करते हैं। ध्यान से समझें ग्रहों की चाल।
मेष: घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। भागदौड़ रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा।
वृष: धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। पूजा-पाठ पर व्यय होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
मिथुन: मानसिक उलझनें रहेंगी। शारीरिक कष्ट से बाधा होगी। नेत्र पीड़ा की आशंका है। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय इत्यादि मनोनुकूल रहेंगे। शेयर मार्केट तथा म्युचुअल फंड लाभदायक रहेंगे।
कर्क: अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। धैर्य रखें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। नए संबंध बनाने से पहले व्यक्ति को परख लें। धोखा खा सकते हैं।
सिंह: परिवार के छोटे सदस्यों के स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई बड़ा कार्य प्रारंभ करने तथा लंबे प्रवास का मन बनेगा।
कन्या: लाभ के अवसर हाथ आएंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि मनोनुकूल लाभ देंगे। थकान महसूस होगी।
तुला: सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। निवेश शुभ रहेगा। थकान महसूस होगी।
वृश्चिक: क्लेश होगा। भूमि व भवन संबंधी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। कोई बड़ा कारोबारी सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।
धनु: सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। शत्रुभय रहेगा। सुख के साधन जुटेंगे। आय में सुगमता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। शेयर मार्केट तथा म्युचुअल फंड मनोनुकूल रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता तथा उत्साह बने रहेंगे।
मकर: क्रोध तथा उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। शारीरिक हानि की आशंका है।
कुंभ: प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। किसी मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। आराम तथा मनोरंजन का समय प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
मीन: संयम बरतें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भावनाओं को वश में रखें। मन की बात किसी को न बतलाएं। दूसरों के कार्य में दखल न लें। कोई पुराना रोग उभर सकता है। किसी व्यक्ति विशेष से अकारण विवाद हो सकता है।
ज्योतिष परामर्श व समस्या समाधान के लिए सम्पर्क करें
सत्य ऋषि
फोन/व्हाट्सएप : 9625573638
मेल : satyakopranam@gmail.com