Clear Premium Water के नए TVC में ऋतिक रोशनऋतिक रोशन के साथ Clear Premium Water का नया कैंपेन

ऋतिक रोशन के साथ लॉन्च किया नया TVC

Clear Premium Water TVC – मुंबई : भारत के प्रमुख पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ब्रांड ‘क्लियर प्रीमियम वॉटर’ ने देशभर के उपभोक्ताओं को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करते हुए बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ अपना नया टेलीविजन कमर्शियल (TVC) लॉन्च किया है। यह नया विज्ञापन ब्रांड के ‘पानी हो तो क्लियर’ कैंपेन का हिस्सा है, जिसके माध्यम से रोजमर्रा के जीवन में पीने के पानी की स्वच्छता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया है।

Clear Premium Water ‘क्लियर प्रीमियम वॉटर’ अपनी बॉटलिंग प्रक्रिया में पूरी तरह ऑटोमेटेड टेक्नोलॉजी का उपयोग करता है, जहां मानवीय हस्तक्षेप के बिना पानी की बॉटलिंग की जाती है। शुद्धता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर चरण में शुद्धिकरण प्रक्रिया और कड़े गुणवत्ता परीक्षण अपनाए जाते हैं, जिससे हर बोतल में स्वच्छता के उच्चतम मानक कायम रहें।

देशभर में मजबूत मौजूदगी रखने वाला यह ब्रांड उपभोक्ताओं की विविध आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 200 मिली, 500 मिली और 1 लीटर की बोतलों सहित विभिन्न पैक साइज में उपलब्ध है। कंपनी अपने उत्पाद पोर्टफोलियो और बाजारों में पहुंच का विस्तार करते हुए ग्राहकों तक भरोसेमंद और सुरक्षित पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर पहुंचाने के उद्देश्य पर काम कर रही है।

नए TVC के लॉन्च अवसर पर क्लियर प्रीमियम वॉटर के फाउंडर और सीईओ नयन शाह ने कहा, “जब भी कोई व्यक्ति क्लियर की बोतल चुनता है, तो वह हम पर पूरा भरोसा करता है। स्वच्छता, शुद्धता और सुरक्षा के उच्चतम मापदंडों को बनाए रखकर उस भरोसे को कायम रखना हमारी जिम्मेदारी है। इस मामले में हम किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहते।”

Clear Premium Water ‘पानी हो तो क्लियर’ कैंपेन के जरिए उपभोक्ताओं को यह संदेश दिया जा रहा है कि जिस प्रकार भोजन की स्वच्छता को लेकर सतर्कता बरती जाती है, उसी प्रकार पीने के पानी की शुद्धता और स्वच्छता का ध्यान रखना भी उतना ही आवश्यक है। ब्रांड एंबेसडर के रूप में ऋतिक रोशन की मौजूदगी ब्रांड और उसकी हर बोतल के पीछे अपनाई जाने वाली गुणवत्ता प्रक्रियाओं के प्रति उपभोक्ताओं के विश्वास को और मजबूत करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *