एयरपे व्यापार का महाराष्ट्र में विस्तार और दुकानदारों के लिए वित्तीय सेवाएंएयरपे व्यापार के जरिए स्थानीय दुकानदारों को वित्तीय सेवाओं से अतिरिक्त कमाई का अवसर।

वित्तीय सेवाओं के जरिए हर महीने 15,000 से 20,000 रुपये की अतिरिक्त कमाई का दुकानदारों को मौका

मुंबई : ‘एयरपे व्यापार’ (Airpay Vyapar) नाम के वित्तीय सेवा प्लेटफॉर्म ने देशभर में अपने व्यापारी नेटवर्क का विस्तार करने की घोषणा की है। इस विस्तार की शुरुआत महाराष्ट्र से हो रही है। कंपनी ने 26 हजार से अधिक पिन कोड वाले क्षेत्रों में स्थानीय दुकानदारों और सेवा केंद्र संचालकों को अपने मौजूदा दुकानों से कई तरह की वित्तीय सेवाएं देने की सुविधा उपलब्ध कराई है। इनमें बिजली और अन्य बिलों का भुगतान, पैसे ट्रांसफर करना, आधार के जरिए भुगतान, क्रेडिट कार्ड, कर्ज और बीमा जैसी सेवाएं शामिल हैं। इन सेवाओं के जरिए होने वाले हर लेन-देन पर दुकानदारों को कमीशन मिलता है।

इस प्लेटफॉर्म से पहले से जुड़े दुकानदार इन सेवाओं के जरिए हर महीने औसतन 15,000 से 20,000 रुपये कमाते हैं। इनमें से ज्यादातर दुकानदारों के लिए यह कमाई आय का मुख्य जरिया बन गई है। दुकान में हर नई सेवा शुरू करने से नए ग्राहक जुड़ते हैं। साथ ही, कमीशन के रूप में कमाई का एक और जरिया मिलता है। पात्र दुकानदार अपने लेन-देन के रिकॉर्ड के आधार पर बिना कोई संपत्ति गिरवी रखे कारोबार के लिए कर्ज भी ले सकते हैं।

‘एयरपे’ (Airpay) के संस्थापक कुणाल झुनझुनवाला ने कहा, “देशभर के स्थानीय दुकानदारों ने वित्तीय सेवाएं देने को एक व्यवसाय के रूप में अपनाया है। इन सेवाओं से दुकानों में नए ग्राहक आते हैं। साथ ही, हर महीने नियमित कमाई भी होती है। महाराष्ट्र में कई छोटे कारोबार हैं। लेकिन, उन तक औपचारिक वित्तीय सेवाएं पर्याप्त रूप से नहीं पहुंच पाई हैं। ऐसे कारोबारों तक वित्तीय सेवाएं पहुंचाने के लिए स्थानीय दुकानदार सबसे उपयुक्त हैं। ‘एयरपे व्यापार’ (Airpay Vyapar) के जरिए किसी भी शहर का दुकानदार अपनी मौजूदा दुकान से ही यह व्यवसाय चला सकता है। ‘शॉप वही, इन्कम नई’ इसी सोच के साथ यह पहल शुरू की गई है।”

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश में 2024-25 के दौरान नए पंजीकृत सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की संख्या घटकर 2,31,164 रह गई। पिछले वर्ष यह संख्या 2,49,009 थी। इसी अवधि में राज्य में बंद होने वाले एमएसएमई की संख्या 552 से बढ़कर 1,961 हो गई। भारतीय रिजर्व बैंक ने भी इस संबंध में मध्य प्रदेश के साथ बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम और राजस्थान इन राज्यों पर ध्यान दिलाया है। इन राज्यों में पंजीकृत सूक्ष्म उद्यमों की संख्या काफी अधिक है, लेकिन, औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से कर्ज लेने वाले उद्यमों की संख्या तुलनात्मक रूप से कम है। ‘एयरपे व्यापार’ के जरिए स्थानीय दुकानदार अपने आसपास के लोगों को कर्ज, कारोबार के लिए लोन और बीमा जैसी सेवाएं उपलब्ध करा सकते हैं।

इस सेवा की शुरुआत के मौके पर व्यापारियों के लिए विशेष बैठकें (व्यापारी चौपाल) आयोजित की जाएंगी। ब्रांडेड वैन के जरिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही, व्यस्त बाजारों में अस्थायी स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें बांद्रा (स्टेशन) पश्चिम, जोगेश्वरी पश्चिम, कांदिवली पश्चिम, मीरा रोड, नालासोपारा, पालघर, तलेगांव, पिंपरी, हिंजवडी, कर्वे नगर, हडपसर और कैंप शामिल हैं। इन कार्यक्रमों में दुकानदारों को ऐप का डेमो दिखाया जाएगा। वे ‘एयरपे व्यापार’ की टीम से मिल सकेंगे और मौके पर ही रजिस्ट्रेशन भी करा सकेंगे।

‘एयरपे व्यापार’ (Airpay Vyapar) फिलहाल 35 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 500 से अधिक जिलों में काम कर रहा है। आने वाले कुछ महीनों में कंपनी कई राज्यों में इस कार्यक्रम को जमीनी स्तर पर शुरू करेगी। महाराष्ट्र ऐसा पहला राज्य है, जहां इसकी शुरुआत हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *