Khula Sach
ताज़ा खबरदेश-विदेशधर्म एवं आस्था

Mumbai : अंटाप हिल में कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिवाली के दिन दीप प्रज्वलित कर दिया हिंदू मुस्लिम एकता का परिचय

महाराष्ट्र प्रदेश कॉंग्रेस (पर्यावरण विभाग) और सायन कोलीवाड़ा विधानसभा (अल्पसंख्यक विभाग) कॉंग्रेस ने दीप प्रज्वलित कर मनाया दीपावली उत्सव

रिपोर्ट : शकील शेख

मुंबई : दीपावली दियों का त्यौहार है, आध्यात्मिक रूप से यह अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है भारत वर्ष में मनाये जाने वाले सभी त्योहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्व है । माना जाता है कि यह पर्व भगवान श्री राम के लंकापति रावण पर विजय प्राप्त करने और 14 वर्ष का वनवास पूरा कर घर लौटने की खुशी में मनाया जाता है, जब भगवान श्री राम देवी सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे थे तो लोगों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था इसलिए हर वर्ष इस दिन घरों में दिये जलाये जाते हैं।

भारत में दीपावली पर्व के दिन दीप जलाकर दिवाली उत्सव मनाया जाता है। दिया जलाना, घर की सजावट करना, बच्चों के लिए कपड़े, आतिशबाजी के लिए फुलझड़ी फटाके, जेवरात की खरीदारी, मोटरवायकल की खरीदारी, घर में आने वाले मेहमान, दोस्तों और लोगों के लिए मिठाइयां, उपहार और पूजा सामग्रियों की खरीदारी बड़े पैमाने पर किया जाता है।

मुंबई कॉंग्रेस अध्यक्ष आमदार भाई जगताप और कार्याध्यक्ष चरणसिंह साप्रा के निर्देशानुसार महाराष्ट्र प्रदेश कॉंग्रेस (पर्यावरण विभाग) और सायन कोलीवाड़ा विधानसभा कॉंग्रेस (अल्पसंख्यक विभाग) के माध्यम से गुरुवार 4 नवंबर 2021 शाम 6 बजे शेख मिश्री दर्गाह रोड, अंटाप हिल बस डेपो के बाजू में दिप प्रज्वलन समारोह का आयोजन किया गया। कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने दीपावली पर्व लक्ष्मी पूजन के दिन दीप प्रज्वलित कर हिंदू मुस्लिम एकता का परिचय देते हुए भाईचारा और शांती का संदेश दिये।

अंटाप हिल स्थित दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में साहेब अली शेख (महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष – पर्यावरण विभाग) व शानूर शेख (तालुका अध्यक्ष – अल्पसंख्यक विभाग) तथा उस्मान गनी चौधरी (जनरल सेक्रेटरी – दक्षिणमध्य मुंबई जिल्हा) ने प्रमुख अतिथि हाजी बब्बू खान (मुंबई अध्यक्ष – अल्पसंख्यक विभाग), हुकुमराज मेहता (जिल्हा अध्यक्ष – दक्षिणमध्य मुंबई) अमित शेट्टी (जनरल सेक्रेटरी – मुंबई) का स्वागत शॉल ओढ़ाकर किया और मिठाइयां खिलाकर दिवाली उत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दिये।

दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता राकेश पांडे, मोजज़्म खान, अकरम खान, रहीम शेख, महबूब आलम, पुष्पेंद्र सिंह, गुडडू पांडे, तात्या कदम, गुलाम खान, साबिर खान और शेख मिश्री दर्गाह के मुजावर काज़िम भाई और कई गणमान्य हस्तियां व स्थानिक नागरिक उपस्थित हुए कॉंग्रेस के विभागीय कार्यकर्ताओं और युवा, महिला, वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारियों ने दीपावली के शुभ अवसर पर दीप प्रज्वलित समारोह के बाद लोगों का मुंह मीठा किया और उपस्थित लोगों में मिठाइयां बांटी। दीप प्रज्वलित समारोह को सफल बनाने के लिए उस्मान गनी चौधरी व शानूर शेख और साहेब अली शेख ने उपस्थित हुए लोगों का आभार व्यक्त किया।

Related posts

Mirzapur : जनपद में रात्रिकालीन कर्फ्यू शुरू

Khula Sach

Mumbai : संताक्रूज़ के स्वामी मुक्तानंद पार्क में 25 दिसंबर की सुबह हुई दर्दनाक घटना में न्याय की गुहार

Khula Sach

Uttar Pradesh : बनारस रंग महोत्सव को रद्द करे प्रशासन- शाहनवाज़ आलम

Khula Sach

Leave a Comment