Khula Sach
ताज़ा खबरमनोरंजन

अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘गोरखा’

रिपोर्ट : काली दास पाण्डेय

मुंबई : कलर येलो प्रोडक्शंस और केप ऑफ गुड फिल्म्स की संयुक्त प्रस्तुति के रूप में भारतीय सेना की गोरखा रेजिमेंट (5वीं गोरखा राइफल्स) के एक जांबाज़ अधिकारी मेजर जनरल इयान कार्डोजो के जीवन पर आधारित एक बायोपिक फिल्म ‘गोरखा’ का निर्माण अभिनेता अक्षय कुमार, हिमांशु शर्मा और आनंद एल राय संयुक्त रूप से कर रहे हैं। भारतीय सेना के हर अधिकारी के मूल्यों और भावना कोदर्शाती इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संजय पूरन सिंह चौहान करेंगे। इस फिल्म में वॉर हीरो मेजर जनरल इयान कार्डोजो की भूमिका अक्षय कुमार निभाएंगे।

अक्षय कुमार उस महान युद्ध नायक की भूमिका निभाएंगे, जिसने 1962, 1965 के युद्धों में , और विशेष रूप से 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में लड़ाई लड़ी थी।

एक युद्ध आइकन के बारे में यह एक विशेष फिल्म होने के नाते अक्षय कुमार ने इसे खुद पेश करने का फैसला किया है।

Related posts

प्रेगा न्यूज़ एवं अनवान्टेड 21 डेज़ ने लखनऊ में आशा वर्कर्स के साथ लॉन्च किया जागरुकता अभियान

Khula Sach

Mumbai : COVID-19 से पीड़ित मरीजों का सफल इलाज कर रहे हैं मुम्बई के डॉ. स्वामी पवार, जानिए उनकी सलाह

Khula Sach

कनिष्का शर्मा अभिनीत रेणुका पंवार की बूढ़ी न्यु मटके अब वायरल हरियाणवी पर गाना अभी सुने!

Khula Sach

Leave a Comment