बिहार : नोरहा (सुपौल) राधोपुर प्रखंड में आॅल इंडिया रेल्वे शु-शाईन वर्कर्स यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एव लोकप्रिय समाज सेवक ओमप्रकाश राम के आदेश अनुसार प्रभु राम पिता नागेश्वर राम को राधोपुर प्रखंड अध्यक्ष, सुचित कुमार पिता राजेन्द्र प्रसाद साह को प्रखंड सचिव, सोनी देवी पति किशोर कुमार को प्रखंड कोषाध्यक्ष, उनके युनियन के प्रति निष्ठावान और सामाजिक कार्यो को देखते हुए नियुक्त किया गया है। उन सभी ने कहा की राधोपुर प्रखंड की गरीब जनता, किसानों, विधवा, विकलागो, बेरोजगारो को अधिकार दिलाने के लिए लड़ाई यूनियन के साथ मिलकर लडेगे, आॅल इंडिया रेलवे शु-शाईन वर्कस यूनियन 15 साल से लोगों के अधिकार दिलाने का काम कर रही है । बिहार सरकार द्वारा गरीब जनता तक मिलने वाली सभी योजनाओं को उन तक पहुचाए का काम करता आया हुँ आगे भी करता रहूंगा। वही प्रभु राम कहा कि हमे खुशी हुई है की आज यूनियन ने हमे राधोपुर प्रखड अध्यक्ष नियुक्ति किया है। जल्द ही राधोपुर प्रखड के सभी पंचायत मे यूनियन कि कमिटी का विस्तार किया जाएगा।
अगली पोस्ट