Khula Sach
ताज़ा खबरदेश-विदेश

Mumbai : वरिष्ठ साहित्यकार शीतला प्रसाद निराला की जयंती पर हुआ कविगोष्ठी

रिपोर्ट : रवि यादव

मुंबई : साहित्यिक, सांस्कृतिक, सामाजिक संस्था “हस्ताक्षर” के संस्थापक वरिष्ठ साहित्यकार शीतला प्रसाद निराला की जयंती पर 1 अगस्त 2021 अपराह्न 1 बजे से रावलपाढ़ा, दहिसर (पूर्व) में बसंती निराला ट्रस्ट प्रकाशन कार्यालय में कविगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार सूर्यकांत शुक्ला ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में गीतकार रामजी कन्नौजिया, विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार, पत्रकार रवि यादव व बबलू बयां मंचासीन थे। गोष्ठी का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार, पत्रकार विनय शर्मा दीप ने बखूबी निभाया।

उपस्थित साहित्यकारों में वरिष्ठ साहित्यकार, गीतकार, संस्था अध्यक्ष जवाहर लाल निर्झर, गीतकार कल्पेश यादव, गीतकार कुंवारा बी एल शर्मा, गीतकार, गज़लकार युवा कवि महेश गुप्ता जौनपुरी, वरिष्ठ साहित्यकार शिवनारायण कन्नौजिया, वरिष्ठ साहित्यकार दिनेश दुबे मुख्य रूप से विद्यमान थे। सभी ने अपनी-अपनी रचनाओं से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अतिथियों में शिवाजी शिंदे, शैलेन्द्र कन्नौजिया, सचिन कन्नौजिया, राम विनोद साहू (महराज), सत्य स्वरूप निराला आदि उपस्थित थे। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे सूर्यकांत शुक्ला ने शीतला प्रसाद निराला के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके याद को ताजा किया। अंत में उनके पुत्र शील कुमार एस निराला ने उपस्थित सभी साहित्यकारों, विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करते हुए उपस्थित होने के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त करते हुए कविगोष्ठी का समापन किया।

Related posts

बनारस का बुढ़वा मंगल

Khula Sach

पॉजिटिव नोट पर बंद हुए सूचकांक

Khula Sach

जानें कब है सोमवती अमावस्या, कब शुरू हो रहा है खरमास

Khula Sach

Leave a Comment