Khula Sach
अपराधताज़ा खबरमीरजापुरराज्य

Mirzapur : हत्या के अभियोग से सम्बन्धित पांच हजार का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट : आशुतोष गुप्ता

मिर्जापुर, (उ.प्र.) : अपराध की रोकथाम एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चुनार पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग से सम्बन्धित ₹ 5000.00/- के इनामिया वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । वर्ष-2017 में थाना चुनार पर वादी महेन्द्र उराव निवासी टाकू थाना कुन्दू जनपद लोहरदग्गा, झारखण्ड द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध अपनी (वादी की) पत्नी की हत्या करने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था । उक्त अभियोग की विवेचना थाना चुनार पुलिस द्वारा की जा रही थी । जिसमें फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा ₹ 5000.00/- का इनाम घोषित किया गया था। 27 जुलाई 2021 को उ0नि0 योगेन्द्रनाथ यादव मय हमराह हे0का0 प्रमोद यादव, का0 नागेन्द्र पटेल द्वारा इनामिया अभियुक्त सुरेन्द्र उराव पुत्र सोमरा उराव निवासी टाकू थाना कुन्दू जनपद लोहरदग्गा, झारखण्ड को उसके घर से गिरफ्तार नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया।

Related posts

Mumbai : पूर्व कॉंग्रेस विधायक स्वर्गीय जगन्नाथ शेट्टी के कार्यालय में मनाया गया महाराष्ट्र प्रदेश कॉंग्रेस पर्यावरण विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष साहेब अली शेख का जन्मदिन

Khula Sach

Mirzapur : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मां विंध्यवासिनी धाम से लोगों के कल्याण के लिए प्रार्थना किया और हिंदी नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दिया

Khula Sach

Mumbai : उत्तर भारतीय सेवा संस्था द्वारा विश्व कल्याण हेतु अखंड रामायण पाठ का आयोजन

Khula Sach

Leave a Comment