ताज़ा खबर
उ०प्र० महिला शिक्षक संघ ने बी०एस०ए० मुलाकात कर शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं को कराया अवगत

जिलाधिकारी से शिष्टाचार भेंट कर भेंट किया पौधा
गौतम बुद्ध नगर, (उ.प्र.) : उ०प्र० महिला शिक्षक संघ की समस्त कार्यकारिणी ने बी०एस०ए० धर्मेंद्र सक्सेना से मुलाकात की व शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर महिला शिक्षक संघ की उपाध्यक्ष अभिलाषा खरे ने उनकी कविताओं के दो साझा काव्य संकलन, गीत सिंदूरी हुए व काव्य रसधारा भेंट किये।
तत्पश्चात महिला शिक्षक संघ की कार्यकारिणी, जि० अध्यक्ष कविता भटनागर, महामंत्री शालिनी शर्मा, व०उ० अध्यक्ष रति गुप्ता, उपाध्यक्ष अभिलाषा खरे, शिल्पी आही, अनीता वार्ष्णेय, सं० मंत्री किरन सिंह, सीमा चौधरी, नीलम माहेश्वरी, विनीता सिंह आदि ने जिलाधिकारी कार्यालय, सूरजपुर में जिलाधिकारी से शिष्टाचार भेंट कर, उन्हें पौधा भेंट किया।