Khula Sach
अन्यताज़ा खबर

कहानी : मित्रता और गलतफहमी

– मनीषा कुमारी

एक गाँव मे दो सच्चे मित्र रहते थे। यह बात दो साल पुरानी है। एक का नाम थी सीता (काल्पनिक) औऱ दूसरे की गीता (काल्पनिक)। ये दोनो बहुत ही अच्छे दोस्त थे। इन दोनों में बहुत गहरी मित्रता थीं। सीता एक सामान्य परिवार से थी, लेकिन गीता काफी धनी थी। गीता को कभी भी अपने धन पे घमंड नही थीं। गीता सीता की बहुत मदद करती थी। उसके लिए अपने परिवार से भी लड़ जाती।

सीता भी अपनी क्षमता के अनुसार गीता की मदद करती थी। वो दोनों हर एक बात एक दूजे को बताते थे। कोई भी बात उन दोनो में छुपी नही रहती थी। कितने बार गीता अपने परिवार के खिलाफ होकर सीता की मदद की। दोनों पढाई मे बहुत अच्छे थे। जहाँ भी जाते थे, दोनों मित्र साथ मे जाते थे। विद्यालय में टिफ़िन भी दोनों साथ मे खाते थे। उनकी ऐसी धनिष्ठ मित्रता से बहुत लोग जलते भी थे । वो दोनों हमेशा एक दूसरे के पूरक थे। अगर एक आज खाना नहीं खाते तो दूसरा भी भूखे रहते थे । बहुत ही समझ थी उनदोनो के रिश्तों में । रिश्ता खून का ना होते हुए भी इतनी प्यारी थी लोग उनके बारे में बाते करने लगे थे । हमेशा वो दोनों सत्य के पुजारी थी। उनकी दोस्ती को देख के सब बोलने लगे थे , कि इनकी दोस्ती मरणोपरांत भी अमर रहेगी यादों में लेकिन धीरे-धीरे समय बीतता गया और उनदोनों की दोस्ती और भी गहरी होती गयी । ये तो थी उनकी शुरुआत की कहानी।

कुछ दिनों बाद ही उनकी मित्रता पे किसी की बुरी नजर लग गयी और एक दूसरे के खिलाफ तरह -तरह के लोग अफ़वाह फैलाने लगे । उन दोनो के खिलाफ लोग मन में जहर घोलने लगे थे। और एक दूसरे इतनी गलतफहमी बढ़ गयी, कि वो दोनों जो कभी दोस्ती की मिशाल हुआ करती थी। आज वो एक दूसरे से दुश्मनों के जैसा व्यवहार कर रहे थे। जो दोस्ती उनकी इतना मजबूत थी। कि कभी ख़त्म नहीं होने वाली थी। वो आज एक कमजोर पर गयी थी। वो भी एक अजनबी के कारण। दोनों एक दूसरे से गलतफहमी दूर करने के लिये इतना तड़प रहे थे। लेकिन लोगो के बातो की इतना गहरा असर पड़ी की एक गहरी दोस्ती टूट गई। और उनदोनो में सारे रिश्ता खत्म हो गए ।

इस कहानी से हमे यह शिक्षा मिलती हैं, कि हम अगर लोगों के बातो पे ध्यान देते हैं तो हम अपनी कीमती दोस्त खो देते हैं।

(लेखिका पी.वी.डी.टी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन (एस.एन.डी.टी. वूमेंस यूनिवर्सिटी, मुंबई ) में बी०एड० द्वितीय वर्ष की छात्रा है।)

Related posts

सहायक सूचना निदेशक के मनमाने रवैये से पत्रकारों में रोष

Khula Sach

Mumbai : साध्वी सरस्वती के सानिध्य में विश्व कल्याण महाअनुष्ठान का आयोजन

Khula Sach

नारी को समर्पित : “अपने दम पर…”

Khula Sach

Leave a Comment