Khula Sach
अन्यताज़ा खबर

Rajsthan : डॉ. राजेश पुरोहित साहित्य व समाज सेवा हेतु विभिन्न सम्मानों से सम्मानित

भवानीमंडी : देश के सुप्रसिद्ध कवि एवम साहित्यकार अखिल भारतीय साहित्य परिषद राजस्थान इकाई भवानीमंडी के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित को साहित्य व समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु देश की विभिन्न संस्थाओं ने सम्मानित किया।

वाह वाह क्या बात है (अखिल भारतीय काव्य मंच) गंजबासौदा जिला विदिशा मध्यप्रदेश द्वारा पुरोहित को काव्य कौस्तुभ सम्मान से सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान रंगपंचमी के पावन पर्व पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन रंगोत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होकर उत्कृष्ट काव्य पाठ करने हेतु काव्य कौस्तुभ सम्मान से सम्मानित किया।

उन्हें यह सम्मान संरक्षक सतीश श्रीवास्तव अध्यक्ष सनजय श्रीवास्तव प्रज्ञा सचिव आनन्द श्रीवास्तव संयोजक मधु सिंह महक के कर कमलों से प्रदान किया गया।

यूथ वर्ल्ड एण्ड सोशल मंच बीकानेर राजस्थान (युवाओं की आवाज़) द्वारा डॉ. पुरोहित को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों हेतु एवम शिक्षा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु ऑनलाइन सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया

उन्हें यह सम्मान यूथ वर्ल्ड के राष्ट्र प्रमुख भेरू सिंह राजपुरोहित तथा निदेशक मधु माया सिंह के कर कमलों से प्रदान किया गया ।

कलम बोलती है साहित्य समूह, सूरत गुजरात द्वारा पुरोहित को उत्कृष्ट रचनाकार सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान प्रदत्त विषय खुशबू/महक विषय पर उत्कृष्ट रचना का सृजन करने हेतु दिया गया।

यह सम्मान सनचलिका उमा वैष्णव तथा सनचलिका ऋतु गुलाटी ऋतंभरा के कर कमलों से प्रदान किया गया।पुरोहित को इन राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियों के लिए देश के विभिन्न संस्थाओं के रचनाकारों द्वारा बधाइयाँ मिल रही है।

Related posts

बसंत ऋतु : सबकी मनभावन ऋतु.. 

Khula Sach

इनफिनिक्स ने नया पॉवर पैक्ड ‘स्मार्ट5’ लॉन्च किया

Khula Sach

Mirzapur : गृहमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने मां विन्ध्यवासिनी कारीडोर शिलान्यास एवं रोप-वे का किया लोकार्पण

Khula Sach

Leave a Comment