Khula Sach
अपराधताज़ा खबरमीरजापुरराज्य

Mirzapur : थाना चुनार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नन्दूपुर (अदलपुरा) में हुई ट्रिपल हत्याकांड मे शामिल 1 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट : संस्कार सिंह

मीरजापुर, (उ.प्र.) : थाना चुनार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नन्दूपुर (अदलपुरा) में हुई ट्रिपल हत्याकांड मे शामिल 1 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। ज्ञातव्य हो कि 14 मार्च 2021 को वाराणसी-चुनार मार्ग पर रात्रि में किसी समय ग्राम नन्दूपुर अदलपुरा थाना चुनार क्षेत्रान्तर्गत सड़क के किनारे 3 व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या करके शव छिपाने की नियत से फेक दिया गया था। जिन्हे चुनार पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया गया। जिनकी शिनाख्त राजकुमार यादव पुत्र घुघली सिंह निवासी गोडारी थाना काराकाट (गोडारी) जिला रोहतास बिहार, पिन्टू सिंह पिता राजेन्द्र सिंह ग्राम खिचडिया बिगहा (जोरावरपुर) थाना अकोढ़ी गोला जिला रोहतास व ओमकार पुत्र जीमदार नि0 जमुआ थाना कारागट (गोडारी) जिला रोहतास एवं वादी घुघुरी सिंह पुत्र स्व0 शिवगोविन्द सिंह निवासी गोडारी थाना काराकाट (गोडारी) जिला रोहतास बिहार के रुप में हुई। जिसके संबध मे थाना चुनार पर अभियोग पंजीकृत किया गया था।

25 मार्च 2021 को विवेचनोपरान्त पर्याप्त साक्ष्य पाते हुए सन्दर्भित अभियोग में घटना से सम्बन्धित 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शेष वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में गठित टीम द्वारा 6 अप्रैल 2021 को दुर्गा जी मोड़ चुनार से समय करीब रात 8.10 बजे वांछित अभियुक्त अमित सिंह पुत्र कृष्णा सिंह निवासी बड़ी करपुरवा थाना दरीगांव जिला रोहतास बिहार की गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।

अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे थाना चुनार के प्रभारी निरी0 गोपाल जी गुप्ता, हे0का0 सन्तोष यादव, हे0का0 राजकमल सिंह, का0 देवानन्द सिंह, प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 राम स्वरुप वर्मा मय हमराह  हे0का0 बृजेश सिंह, हे0का0 राज सिंह राणा, हे0का0 राजेश यादव, का0 संदीप राय व का0 चालक सर्वजीत सिंह तथा का0 नितिल कुमार सिंह (सर्विलास) सेल का योगदान सराहनीय रहा। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को रू0 15000/- देने की घोषणा की गयी।

Related posts

Mirzapur : विन्ध्य रत्न पं० महेश्वर पति त्रिपाठी के द्वितीय पुण्यतिथि पर दी गई संगीतमय श्रद्धांजलि

Khula Sach

Poem : “अपनी आवाज”

Khula Sach

Daily almanac & Daily Horoscope : आज का पंचांग व दैनिक राशिफल और ग्रहों की चाल – 4 फरवरी 2021

Khula Sach

Leave a Comment