Khula Sach
ताज़ा खबरमीरजापुरराज्य

Mirzapur : धूमधाम से मनाया गया भारतीय जनता पार्टी की 41वां स्थापना दिवस

रिपोर्ट : तपेश विश्वकर्मा/आशुतोष गुप्ता

मीरजापुर, (उ.प्र.) : विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी की 41वां स्थापना दिवस के रूप में भारतीय जनता पार्टी जिले के समस्त बुथो पर पार्टी कार्यकर्ताओ के द्वारा कार्यक्रम को बड़े ही धूमधाम से मनाया तथा जिले के प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने अपने घरो पर पार्टी का झंडा लगाया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह के द्वारा बरौंधा कचार स्थित भाजपा मुख्यालय पर पार्टी के संथापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी एंव पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर भाजपा का झंडा फहराए तदोउपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण नगर के पूर्बी मंडल में व पश्चमी मंडल में कार्यक्रमों में शिकरत किये। मंडलों के कार्यक्रम में बैठकर आदरणीय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी जी व राष्टीय अध्यक्ष मा0 जे0 पी0 नड्डा जी के उद्बोधन को लाइव सुना।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने नगर मंडल पश्चिमी के कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी आज भारत ही नहीं वरन् विश्व की प्रमुख पार्टियों में से एक है। यह एक प्रमुख राजनीतिक दल है जिसके विश्व में सबसे अधिक सदस्य है। भाजपा सामाजिक समरूपता और सम्पूर्ण मानवता के माध्यम से सांस्कृतिक राष्ट्र का दृढ़ता से पालन करता है। भाजपा का गठन 6 अप्रैल 1980 को किया गया। श्री सिंह जी ने कहा की भारतीय जनता पार्टी सिद्धान्तो और आदर्शो पर केन्द्रित राजनितिक दल है। यह एक परिवार, जाति या वर्ग की पार्टी नहीं है। भाजपा में कार्यकर्ताओ को जोड़ने वाला सूत्र है- भारत का सांस्कृतिक मूल्य, हमारी निष्ठाएं। भाजपा की विचारधारा को एक पंक्ति में कहना हो तो वह है ‘भारत माता की जय’। भारत का अर्थ है ‘अपना देश’। एकात्म मानववाद हमारा मूल्य दर्शन है। यह दर्शन हमें मनुष्य के शरीर, मन, बृद्धि और आत्मा का एकात्म यानि समग्र विचार करना सिखाता है। यह दर्शन मनुष्य और समाज के बीच कोई संधर्ष नहीं देखता, बल्कि परिवार, गाँव, राज्य, देश और सृष्टि तक उसकी पूर्णता देखता है। इस प्रकार भाजपा जिलाध्यक्ष जी द्वारा संगठन को अनेकानेक बातो को बताते हुए केंद्र व् प्रदेश सरकार की एतिहासिक कल्याणकरी योजनाओ को बताया गया। कार्यक्रम के संयोजक हिमांशु अग्रहरी, व् विवेक बरनवाल तथा संचालन नगर महामंत्री श्याम सिंह व् नितिन विश्वकर्मा ने किया। उक्त कार्यक्रम में भाजपा जिला कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, जिला महामंत्री रविशंकर पाण्डेय जी, जिलामंत्री कौशल श्रीवास्तव व् हेमंत त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे, जिलाकोषाध्यक्ष संजय यादव, पूर्वी नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता, पश्चिमी नगर अध्यक्ष अभय मिश्रा, सोनू दूबे, आशीष मोदनवाल के साथ साथ अनेक पदाधिकारी व् कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

स्टैनप्लस मुंबई, पुणे में अपने एम्बुलेंस नेटवर्क का विस्तार करेगा

Khula Sach

आउटडोर खेलकूद की कमी के कारण बच्चों में बढ़ रहा है संवेदी समस्याएं: डॉ तिवारी

Khula Sach

Mirzapur : नवरात्र के प्रथम दिन ही पुलिस, प्रशासन के हुंकार की निकली हवा

Khula Sach

Leave a Comment