Khula Sach
ताज़ा खबरमनोरंजन

भोजपुरी फिल्म – ‘छैला सन्दू- ए ट्रायबल लव स्टोरी’ प्रदर्शन के लिए तैयार

मुंबई : झारखंड की धरती पे आदिकाल में घटी एक सत्य घटना पर आधारित भोजपुरी फिल्म-‘ ‘छैला सन्दू- ए ट्रायबल लव स्टोरी’ अब बहुत जल्द ही सिनेदर्शकों तक पहुंचने के लिए तैयार हैं। जय श्रीकृष्णा फिल्म प्रोडूक्शन्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता राजेन्द्र बगड़िया, सहनिर्माता लक्ष्मी प्रसाद अग्रवाल व मुकेश सावन हैं।

झारखंड की लोक कला संस्कृति को उजागर करती इस भोजपुरी फिल्म का नायक (राहुल सिंह) एक गरीब परिवार का लड़का है और बांसुरी वादक है। नायिका (तनुश्री) नायक की बांसुरी से प्रभावित होकर उससे प्रेम करने लगती है। लेकिन दोनों का प्रेम उस इलाके में काफी चर्चित हो जाता है और एक समय ऐसा आता है कि समाज उन्हें स्वीकार करने से इंकार कर देता है लिहाजा दोनों को काफी संघर्ष करना पड़ता है। विपरीत परिस्थितियों से मुकाबला करते हुए किस तरह दोनों अपने प्यार की मंजिल पाते हैं वही इस फिल्म का मुख्य कथानक है। संजय आर. निषाद के निर्देशन में बनी इस फिल्म के पटकथा लेखक मनोज कुमार शर्मा, संगीतकार उमेश मिश्रा, गीतकार मुकेश सावन, छायाकार इमरान अंसारी, नृत्य निर्देशक मयंक श्रीवास्तव व संतोष सर्वदर्शी,एक्शन डायरेक्टर सुयोग रिजाल और कला निर्देशक सतीश गिरि हैं। इस फिल्म के नायक हैं राहुल सिंह व नायिका तनुश्री हैं। अन्य मुख्य कलाकार उदय श्रीवास्तव, आनंद देव मिश्रा, गोपाल राय, माया यादव, आशा चैहान, राहुल सिंह राज, उज्जवल कुमार राॅकी, अरविन्द सावन, पंकज सिंह बिट्टू और आकांक्षा दुबे आदि हैं।

Related posts

Chhatarpur : बाईपास के जरिये सागर रोड से जुड़ेगा पन्ना रोड, नेशनल हाइवे ने दी निर्माण की मंजूरी- आलोक चतुर्वेदी

Khula Sach

Mumbai : सोनिया गांधी जी की स्वप्न को साकार करना मेरा लक्ष्य – तानाजी घाग

Khula Sach

Mirzapur : कोरोना की तीसरी लहर की कोई गाइडलाइन नहीं आई है जिले में

Khula Sach

Leave a Comment