Khula Sach
ताज़ा खबरदेश-विदेशधर्म एवं आस्थामीरजापुरराज्य

Mirzapur : राष्ट्रपति सपरिवार मां विन्ध्वासिनी देवी का किया दर्शन पूजन

मुख्यमंत्री द्वारा हेलीपैड पर किया स्वागत

रिपोर्ट : तपेश विश्वकर्मा/आशुतोष गुप्ता

मीरजापुर, (उ.प्र.) : राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद आज सपरिवार विन्ध्याचल पहुॅच कर मांं विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, धर्मान्थ कार्य एवं पर्यटन राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, सांसद अनुप्रिया पटेल, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, मझंवा सुचिस्मिता मौर्य, विधायक चुनार अनुराग सिंह, विधायक छानबे राहुल प्रकाश उपस्थित रहे।

दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रपति को विन्ध्यवासिनी देवी फोटो एवं भगवान राम की प्रतिमा को भेट किया। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा मां विन्ध्यवासिनी देवी मन्दिर के चारो ओर 50 फीट की परिक्रमा पथ एवं प्रस्तावित विन्ध्य कारीडोर के विकास कार्य के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गयी।

इसके पूर्व राष्ट्रपति महोदय अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत अष्टभुजा हेलीपैड पर उतरने के बाद अष्टभुजा निरीक्षण गृह पहुॅचे तद्उपरान्त वहॉ पर लगभग एक घण्टा रूकने के बाद मां विन्ध्यवासिनी के देवी के दर्शन के लिये निकले तथा मन्दिर पहुॅच कर आदिशक्ति मां विन्ध्यवासिनी देवी के चरणो मे सिर झुकाया तथा चुनरी चढ़ायी। विधि विधान से दर्शन पूजन के बाद राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री द्वारा हवनकुण्ड मे हवन भी किया गया।

इस अवसर पर मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, वाराणसी क्षेत्र के ए0डी0जी0 ब्रजभूषण शर्मा, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, जिलाध्यक्ष भाजपा बृजभूषण सिंह, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह, अपर जिलाधिकारी यू0पी0 सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार के अलावा अन्य अधिकारी व जनप्रनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

सॉन्गेस्ट इंडिया ने एक्सप्लोर लॉन्च किया, स्वतंत्र संगीतकारों को बढ़ावा देने के लिए एक संगीत वीडियो आईपीटीओ

Khula Sach

पंजाबी फिल्म ‘पुआडा’ 2 अप्रैल को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Khula Sach

मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान के द्वारा आयोजित पुरुस्कार समारोह सम्पन्न 

Khula Sach

Leave a Comment