Khula Sach
ताज़ा खबरराज्य

Varanasi : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नई सुबह संस्था ने महिलाओं को किया जागरूक

वाराणसी, (उ.प्र.) : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नई सुबह संस्था खनाव, वाराणसी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के अनेक महिलाएं शामिल है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नई सुबह संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ अजय तिवारी ने कहा कि महिलाओं को अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए वे मजबूत होंगी तभी राष्ट्र मजबूत होगा।

डॉ मनोज कुमार तिवारी वरिष्ठ मनोचिकित्सक ने कहा कि यदि महिलाएं अपने संवेग पर नियंत्रण रखें तो दुनिया की कोई ताकत उनको हरा नहीं सकती।

डॉ ज्योत्सना सिंह क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट ने कहा कि महिलाओं के पास समय खुद के लिए समय नहीं होता है। आज का दिन महिला दिवस उसमें वह खुद के बारे में सोचे और अपने लिए खुशी तलाश करें। अर्पिता मिश्रा, मनोवैज्ञानिक नई सुबह ने उपस्थित महिलाओं को तनाव मुक्त रहने के उपायों के चर्चा की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ रितुल सौरभ, सुनीता तिवारी, राधिका प्रजापति, प्रीति सिंह, बीनु शुक्ला व सरोज श्रीवास्तव उपस्थित रही।

Related posts

एंटी कोरोना एम्बेसडर अभिनेता राजन कुमार हुए सम्मानित

Khula Sach

मुंगेर यूनिवर्सिटी की ऒर से अभिनेता राजन कुमार को किया गया सम्मानित

Khula Sach

केरल: जी20 शेरपा बैठक में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिये वैश्विक चुनौतियों के समाधान पर हुई चर्चा

Khula Sach

Leave a Comment