Khula Sach
खेलताज़ा खबरराज्य

Varanasi : जिला ताइक्वांडो संघ द्वारा विश्व महिला दिवस पर राष्ट्रीय /अन्तराष्ट्रीय महिला खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

वाराणसी, (उ.प्र.) : जिला ताइक्वांडो संघ के द्वारा विश्व महिला दिवस पर 8 मार्च 2021 को प्राथमिक विद्यालय – मढ़वा, हरहुवा ब्लॉक, वाराणसी के प्रांगड़ मे राष्ट्रीय / अंतराष्ट्रीय स्तर पर खेलो मे अपनी चमक बिखेरने वाली व समाज कल्याण हेतु उत्कृष्ट योगदान देने वाली तथा अन्य विशिष्ठ उपलब्धियों वाली महिलाओ के लिए एक सम्मान समारोह तथा “खेलो के माध्यम से महिला शशक्तिकरण” शीर्षक पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

सम्मान समारोह मे 21 ऐसी महिलाओं का सम्मान किया गया जिन्होंने राष्ट्रीय व अंतरास्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेर अपना और अपने परिवार का नाम रौशन किया वही 26 ऐसी महिला शिक्षिकाओं का भी सम्मान किया जिन्होंने महिलाओं को शिक्षित होने के लिए विशेष प्रयास किये है |

सम्मानित होने वालो मे कबड्ड़ी खिलाड़ी पूजा, खोखो खिलाड़ी कविता ताइक्वांडो खिलाड़ी दीक्षा , यश्विनी, अंकिता, श्रद्धा, किरन, तान्या, पलक, कोरोना काल मे सामाजिक योगदान हेतु साधना देवी व चंदा शर्मा रहे वही खेल फोटोग्राफी के लिए स्नेहा रॉय को सम्मानित किया गया |पंद्रह वर्षो से अधिक समय से मार्शल आर्ट – ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दे रही रेखा मौर्या और अंकिता जेटली को सम्मानित किया |सम्मानित होने वालो मे पुरे देश मे गूगल गर्ल के नाम से मशहूर मात्र छह वर्ष की आर्य प्रकाश व हाल ही मे मिसेज़ इंडिया बनी गुंजन विश्वकर्मा सभी के ध्यान का विशेष कारण रही जिन्हे अन्य विशिष्ठ सम्मानित होने वाली महिलाओ मे विश्व कीर्तिमान बनाने वाली चित्रकार पूनम राय, अपने नेतृत्व कौशल के लिए जाने जानी वाली बिभव सिंह जो उत्तर प्रदेश ओलिंपिक संघ की उपाध्यक्ष है व अपने समय मे दिग्गज हैण्ड बाल की खिलाडी रही तथा एक दशक से भी अधिक समय तक ताइक्वांडो खेल मे अपना वर्चस्व स्थापित करने वाली दीपशिखा सिंह ने विशेष रूप से सराहना व अन्य सभी को और विशिष्ठ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

सम्मान समारोह के अतरिक्त ”खेलो के माध्यम से महिला शशक्तिकरण ” विषय पर आयोजित गोष्ठी पर बतौर विशिष्ठ अथिति व वक्ता बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह , खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के साथ साथ सभी सम्मानित होने वाली 47 महिलाओ व संघ के अध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष मनीष सिंह तथा विद्यालय के प्रधानध्यापक शिवाजी सिंह ने अपने विचार रखें।

गोष्ठी मे सभी ने इस बात पर चर्चा करी की किस प्रकार से खेल के माध्यम से सिर्फ समाज के लोगशारीरिक रूप से ही तंदुरस्त नहीं होते बल्की वैचारिक रूप से भी बेहतर बनते है। जिला ताइक्वांडो संघ वाराणसी द्वारा सिर्फ शहर के केंद्र मे ही नहीं बल्की वाराणसी के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रो मे प्रतोयोगिताये कराने से किस प्रकार से लोग ज़्यादा एक दूसरे से घुले मिले और खास तौर पर महिलाओ की प्रतिभागिता कैसे बढ़ी इसे सबके सामने रखा गया। संघ के उपाध्यक्ष ने मुंशी प्रेम चंद्र को याद करते हुए कहा की हम सभी लोग जानते है की उन्हें कलम का सिपाही क्यों कहा जाता था और आज हम उनके ही गांव मे यह कार्यक्रम करते हुए कह सकते है की जिस प्रकार से उन्होंने कलम से सभी को जागृत करने का काम किया उसी प्रकार से खेलो के माध्यम से हम महिला शशक्तिकरण को आगे मजबूती के साथ आगे बढ़ा सकते है। खेल एक उत्तम मार्ग है आत्म विश्वास बढ़ाने का और ताइक्वांडो जैसा ओलिंपिक खेल आत्म विश्वास के अलावा आत्म रक्षा का भी।

कार्यक्रम मे बतौर परिनियामक ने सभी का धन्यवाद दिया। संघ के सचिव सत्य वर्धन सिंह ने सभी को बधाई और धन्यवाद देते हुए बताया आगामी समय मे संघ द्वारा महिलाओ को मुफ्त प्रशिक्षण देने का जो सिलसिला चला आ रहा है उसके अलावा संघ द्वारा योजना बनायीं जा रही है की महिलाओ को फिटनेस ट्रेनिंग, व्यायाम तथा खान -पान और पोषाहार की भी निशुल्क ट्रेनिंग दिया जायेगा।

कार्यक्रम मे प्रशिक्षक सौरभ सिंह, चंद्रभान पटेल, अरविन्द यादव, आशीष राय व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Related posts

Mirzapur : जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन अंतर्गत जनपद के दूरस्थ ग्राम में निर्माणाधीन पाईप पेयजल योजना का किया निरीक्षण

Khula Sach

New Delhi : गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्‍टर रैली, कहीं हिंसा के पीछे राजनीति तो नहीं !

Khula Sach

कलर्स का पॉपुलर शो पिंजरा खूबसूरती का 100 पूरा हो गया है!

Khula Sach

Leave a Comment