Khula Sach
ताज़ा खबरमीरजापुरराज्य

Mirzapur महिला दिवस सत्र : जिले की 1.33 लाख महिलायें होगी लाभान्वित, 200 महिलाओं को किया जायेगा सम्मानित

रिपोर्ट : तपेश विश्वकर्मा

मीरजापुर, (उ.प्र.) :  महिला दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कछवा] सामुदायिक स्वास्थ्य चुनार व महिला चिकित्सालय महिला टीकाकरण के लिए चिन्हित किया गया है। इस दिन विभाग जिले के 1-33 लाख महिलाओं का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर प्रभु दयाल गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिलाओं के लिए महिला स्टाफ नर्सो व डाक्टरों का चयन कर तैनाती स्थल पर रहने का आदेश जारी कर दिया है। जो सभी स्टाफ नर्सो व कर्मचारियों को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है। उस दिन किसी भी कर्मचारी व प्रभारी चिकित्साधिकारियों को अवकाश नही दिया गया है। सभी स्वास्थ्य व उपस्वास्थ्य केन्द्रों पर कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर नीलेश श्रीवास्तव का कहना है कि टीकाकरण के तीसरा चरण जो 1 मार्च से 60 वर्ष के आयु या उससे अधिक उम्र वाली महिलाओं का टीकाकरण किया जा रहा है। मिशन शक्ति अभियान व महिला दिवस के अवसर पर कल जिले की तीन केन्द्रों पर अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं का टीकाकरण किया जायेगा। इसके लिए विभाग की ओर से सारी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। टीकाकरण के लिए जिन तीन स्थानों का चयन किया गया है। उसमें से दो ग्रामीण क्षेत्र के सामुदायिक केन्द्रों व एक नगर स्थित महिला चिकित्सालय का चयन किया गया है। महिला दिवस पर महिला नर्सो व डाक्टरों की तैनाती की गई। जो इस टीकाकरण के अभियान में अपनी हिस्सेदारी को दर्ज करायेगी।

प्रशस्ति पत्र व सिलाई मशीन से होगी सम्मानित

जिला प्रोबेशन अधिकारी गिरीश चन्द दुबे ने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर नगर महुवरिया स्थित राजकीय इण्टर कालेज में जिलाधिकारी नगर के 70 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र, 30 महिलाओं को सिलाई मशीन व 100 महिलाओं को साइकिल देकर सम्मानित किया जायेागा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से 2 बजे तक चलेगा। सम्मान पाने वालों में प्रथम नम्बर पर प्रज्ञा देवी को रखा गया है जो जिले की प्रथम महिला चालक भी है जो बीते कुछ वर्षो से रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रही है। ये अपने हौसले के बल पर ही आज जिले की महिला सूची में प्रथम स्थान को पाया है।

Related posts

“अमर मौर्या” का गाने ने एक बार फिर मचाया तहलका

Khula Sach

Mirzapur : धान के खेत में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

Khula Sach

Daily almanac & Daily Horoscope : आज का पंचांग व दैनिक राशिफल और ग्रहों की चाल 13 जनवरी 2020

Khula Sach

Leave a Comment