Khula Sach
कारोबारताज़ा खबर

ऊषा हीलियस पंखे – खूबसूरती और तकनीकी नवाचार का उचित संयोजन

ऊषा के नए एबीएस ब्लेड सीलिंग फैन में बिजली की बचत करने वाली खूबियों, अभिनव तकनीक और आधुनिक खूबसूरती को पेश किया गया है 

नई दिल्ली : भारत का प्रमुख कंज्‍यूमर ड्यूरेबल ब्रैंड और पंखों में अग्रणी ऊषा इंटरनेशनल ने अपने सीलिंग पंखों के पोर्टफोलियो को और मजबूत करने के लिए हीलियस पंखों की पेशकश की है।

अब पंखे हमारी जरूरत के सामान से आगे बढ़कर घर की साज-सज्‍जा (होम डेकोर) का हिस्सा बन गए हैं। भारत में उपभोक्ताओं द्वारा प्रीमियम पंखों की मांग बढ़ती जा रही है। यह हमारे घरों के आंतरिक हिस्‍सों की खूबसूरती का महत्वपूर्ण हिस्सा बनते जा रहे हैं। इसके अलावा भारतीय उपभोक्ता अब उन पंखों को पसंद कर रहे हैं, जो दिखने में आकर्षक और आधुनिक तकनीक से लैस हों और जो खूबसूरती और कार्यकुशलता का आदर्श संयोजन पेश करते हों।

अपनी तरह का अनोखा पंखा, हीलियस उच्च तकनीकी खूबियों के साथ आता है, जिसमें कमरे में आसानी से हवा फैलाने के लिए 3डी एयरो डायनैमिक एबीएस ब्लेड लगाए गए हैं। यह सुपरहाई 260 क्यूबिक मीटर प्रति मिनट के हिसाब से हवा फेंकता है। यह बिना किसी शोर के चलता है। हीलियस पंखे में लगाई गई उच्‍च टॉर्क वाली बीएलडीसी मोटर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी, उच्च क्षमता, केवल 43 वॉट बिजली की खपत, गति नियंत्रण में सुधार और विश्वसनीयता सुनिश्चित करती है। यह पंखे दोनों दिशाओं में घूमने (बाय-डायरेक्शनल रोटेशन) में सक्षम है। ये पंखा चिलचिलाती गर्मी में घड़ी की सुई की विपरीत दिशा (एंटी-क्‍लॉकवाइज) में घूमता है और ठंडी हवा नीचे फेंकता है। सर्दियों में यह घड़ी की सुई की दिशा (क्‍लॉकवाइज) में चलता है, जिससे कमरे में गर्म हवा आती है। अपनी इस विशेषता से यह पूरे साल इस्तेमाल करने के लिए बिल्कुल उपयुक्‍त हैं। यह पंखे सुविधाजनक ढंग से चलाने के लिए पॉइंट-एनीव्‍हेअर आरएफ रिमोट सिस्टम के साथ आते हैं।

ऊषा इंटरनेशनल में इलेक्ट्रिक फैंस और पंप्स डिविजन के प्रेसिडेंट श्री रोहित माथुर ने नए लॉन्‍च के बारे में कहा, “अत्‍याधुनिक हीलियस पंखों की पेशकश हमारे लिए उल्लेखनीय उपलब्धि है। प्रीमियम पंखों का बाजार तेजी से बढ़ता जा रहा है। अब उपभोक्ता अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाने के लिए अपने घरों को दिखने में खूबसूरत, स्टाइलिश और आधुनिक तकनीक के सामान से सजाना चाहतै हैं। लॉकडाउन में यह मांग और भी बढ़ गई क्योंकि महामारी के प्रकोप को फैलने से रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के चलते लोग घरों में ही रहे। इससे उन्हें अपने घर का लुक पूरी तरह बदलने का प्रोत्साहन मिला। ऊषा का हीलियस पंखा तकनीकी लिहाज से बेहतरीन है। अब ऊषा हीलियस उन उपभोक्ताओं के लिए एक आदर्श पसंद बन गया है, जो अपने विश्वसनीय ब्रैंड से शानदार और बेहतरीन प्रॉडक्ट चाहते है।”

ऊषा द्वारा पेश किए गए नए पंखे समकालीन रंगों, स्पार्कल ब्लू और स्पार्कल व्‍हाइट में उपलब्ध हैं। इनका दाम 8490 रुपये रखा गया है। यह पंखे मोटर पर 4 साल की वॉरंटी के साथ मिलते हैं।

अधिक जानकारी के लिए कृपया https://www.ushafans.com/ पर जाएं।

Related posts

मडगाव मर्डर कांड पर बन रही वेब सीरीज़ में एक्टर नीरज भारद्धाज

Khula Sach

रेनू मिश्रा को बनाया आदर्श समाज समिति इंडिया महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष

Khula Sach

ज़नसोलर ने लॉन्च की ज़नवोल्ट एक्स्ट्रा लाइफ 150 Ah टॉल ट्यूबलर इन्वर्टर बैटरी

Khula Sach

Leave a Comment