Khula Sach
ताज़ा खबरमीरजापुरराज्य

Mirzapur : अनियंत्रित बोलेरो पलटी, कई घायल

रिपोर्ट : कमलेश मौर्य

मीरजापुर, (उ.प्र.) : मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ पुलिस चौकी अंतर्गत शुक्रवार सायं राजगढ़- घोरावल मार्ग पर पुलिया से टकराकर बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें काेनभरूहवां गांव निवासीनी महिला सहित बोलेरो सवार सोनभद्र जनपद के नेवारी गांव रवि पुत्र रामपति 50 वर्ष सहित कई पुरुष घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने बोलेरो में सवार सभी घायलों को राजगढ़ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, वही काेनभरूहवां गांव निवासिनी महिला धनवंती (82) पत्नी चुन्नी यादव अपने घर के सामने अलाव ताप रही थी, जिससे वृद्ध महिला भी बोलेरो के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे निजी साधन द्वारा राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। महिला की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Related posts

Mirzapur: घंटाघर कवि सम्मेलन में बतौर के रूप में पहुंची डीएम दिव्या मित्तल ने सुनाई कुछ पंक्तियां

Khula Sach

Delhi : मशहूर निशानेबाज श्री विजेन्द्र कुमार बने राहुल प्रियंका गांधी सेना के स्पोर्टस सेल, हरियाणा के अध्यक्ष

Khula Sach

Varanasi : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नई सुबह संस्था ने महिलाओं को किया जागरूक

Khula Sach

Leave a Comment