Khula Sach
देश-विदेश

Mumbai : 16 जनवरी से 15 फरवरी तक सक्षम महोत्सव 2021 का आयोजन

रिपोर्ट : रवि यादव

मुबंई : सक्षम (संरक्षण क्षमता महोत्सव) एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है। जिसकी पहल भारत सरकार ने ऊर्जा सुरक्षा, संधारणीय विकास तथा अपने देश के पर्यावरण सुरक्षा के लिए की। महाराष्ट्र के राज्य स्तरीय समन्वयक संतोष निवेंडकर ने मुंबई प्रेस क्लब में पत्रकारों को बताया कि पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान असोसिएशन (पीसीआरए) ने जन जागरूकता निर्मित करने में आगे रहा है ताकि पेट्रोलियम उत्पादकों के संरक्षण, ईंधन सक्षम उपकरणों को आगे लाने और पेट्रोलियम संरक्षण के लिए नीतियों रणनीतियों के प्रस्ताव में सरकार की मदद के जरिये जागरूकता लाई जा सके। इस लिए राज्य सरकार के सक्रिय जुड़ाव के समर्थन से विभिन्न पहले की है।

इसी भावना के साथ 16 जनवरी 2021 15 फरवरी 2021 के दौरान हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा नामक उद्घोष के साथ पूरे देश में सक्षम (संरक्षण क्षमता महोत्सव) 2021 का आयोजन किया है इसके हिस्से के रूप में तेल उद्योग के महाराष्ट्र में 16 जनवरी सुबह 10:30 बजे महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की उपस्थिति में आगामी उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम को यूट्यूब पर टेलीकास्ट किया गया जिसे 2108 से अधिक दर्शकों ने पसंद किया और सभी द्वारा सराहा गया। सक्षम 2021 के दौरान 24 प्रकार की 2000 संख्या में गतिविधियां आयोजित की जाएंगी स्कूल, कालेजों, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसियों मैं इंधन संरक्षण तकनीकी बैठकों कार्यशाला के माध्यम से इंधन संरक्षण पर अभियान आरडब्लूए में समूह वार्ता, क्लब सोसाइटी, एनजीओ, ग्रुप आदि के लिए अभियान, किफायती ईंधन, ड्राइविंग प्रतियोगिता, टीवी, रेडियो पर टाँक शो आदि का आयोजन किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपक जी. वाघ, बी.बी.प्रसाद के अलावा अन्य मान्यवर उपस्थित थे।

Related posts

Mirzapur : विन्ध्य रत्न पं० महेश्वर पति त्रिपाठी के द्वितीय पुण्यतिथि पर दी गई संगीतमय श्रद्धांजलि

Khula Sach

Delhi : क्लस्टर बस ने 19 वर्षीय बाइक सवार को बुरी तरह कुचल, मौत

Khula Sach

भायखला दगड़ी चाल सार्वजनिक नवरात्रोत्सव मंडल ने महाराष्ट्र सरकार के कोविड नियमो को पालन कर उत्सव आयोजित किया

Khula Sach

Leave a Comment