Khula Sach
ताज़ा खबरधर्म एवं आस्था

Daily almanac & Daily Horoscope : आज का पंचांग व दैनिक राशिफल और ग्रहों की चाल 16 जनवरी 2021

Daily almanac: पंचांग को आमतौर पर पंडितों और पुरोहितों का विषय मान कर उस पर ध्यान नहीं दिया जाता। लेकिन हम आपको सरल भाषा में बता रहे हैं कि किस प्रकार पंचांग आपके दैनिक जीवन में उपयोगी है। पंचांग के पांच अंग तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण होते हैं।

Daily almanac: आज का पंचांग

विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021। अयन- उत्तरायण। मास- पौष। पक्ष-शुक्ल। ऋतु- शिशिर। संवत्सर नाम-प्रमादी। वार-शनिवार। तिथि (सूर्योदयकालीन)-तृतीया। नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-शतभिषा। योग (सूर्योदयकालीन)-व्यतिपात। करण (सूर्योदयकालीन)-गरज। लग्न (सूर्योदयकालीन)-धनु। शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक।

राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक। दिशा शूल-पूर्व। योगिनी वास-आग्नेय। गुरु तारा-उदित। शुक्र तारा-उदित। चंद्र स्थिति-कुंभ। व्रत/मुहूर्त-भद्रा। आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:। उपाय-जरूरतमंदों को काले अथवा नीले कंबल दान करें।

Daily Horoscope: दैनिक राशिफल

Daily Horoscope: दैनिक राशिफल क्यों देखना चाहिए? क्या एक दिन में किसी के भाग्य का फैसला हो जाता है? जी हां। जीवन को बदलने के लिए एक दिन क्या, एक पल भी काफी होता है। आपकी राशि के अनुसार हम ग्रहों के संचरण की पूरी जानकारी देते हैं। दैनिक जीवन शुरू करने का एक संकेत देते हैं। सत्य ऋषि के इंट्यूशन को भी शामिल करते हैं। ध्यान से समझें ग्रहों की चाल।

मेष: किसी बड़े कार्य के होने से प्रसन्नता व उत्साह में वृद्धि होगी। काम में मन लगेगा। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। दूसरों की बातों में न आएं। नुकसान हो सकता है। भय रहेगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी।

वृष: भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। धन प्राप्ति सहज होगी। जोखिम न उठाएं। कुसंगति से बचें। व्ययवृद्धि होगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य खराब रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। चिंता रहेगी। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा।

मिथुन: आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें। अर्थव्यवस्था बिगड़ सकती है। दूसरों के उकसावे में नहीं आएं। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। वरिष्ठ व्यक्ति सहयोग करेंगे। कानूनी समस्या हो सकती है।

कर्क: बुरी खबर मिलने से खिन्नता रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से दिल को चोट पहुंच सकती है। नकारात्मकता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। मित्र व संबंधी मिलेंगे। मनोरंजन के मौके प्राप्त होंगे। पराक्रम बढ़ेगा।

सिंह: नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। पारिवारिक चिंता रहेगी। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब होगा।

कन्या: प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। समय पर काम होने से प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। मेहनत अधिक होगी।

तुला: कार्य पूर्ण होंगे। कारोबार से लाभ होगा। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। भ्रम की स्थिति बन सकती है। समय अनुकूल है, प्रयास करें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।

वृश्चिक: लाभ के अवसर हाथ आएंगे। राजकीय बाधा दूर होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। आय बनी रहेगी। काम में गति आएगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी।

धनु: घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। शत्रुता में वृद्धि हो सकती है। जोखिम न उठाएं। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। जल्दबाजी न करें।

मकर: सुख के साधन जुटेंगे। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। पार्टनरों से संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं। गृह क्लेश हो सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है।

कुंभ: मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आय में निश्चितता रहेगी। नकारात्मकता रहेगी। क्रोध न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। थकान व कमजोरी महसूस होगी। चिंता रहेगी।

मीन: मित्रों का साथ रहेगा। घर में अतिथियों का आगमन होगा। अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। निवेश शुभ रहेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। बड़ा काम करने का मन बनेगा। विरोध हो सकता है। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। थकान महसूस होगी।

ज्योतिष परामर्श व समस्या समाधान के लिए सम्पर्क करें 

सत्य ऋषि
फोन/व्हाट्सएप : 9625573638
मेल : satyakopranam@gmail.com

Related posts

Darbhanga : सजे कलाकारों के रंग, राब्ता पोएट्री के संग

Khula Sach

पेटीएम ऐप काम कर रहा है और 29 फरवरी के बाद भी काम करता रहेगा: विजय शेखर शर्मा

Khula Sach

भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस ने उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक के साथ किया बैंक ऐश्योरेंस गठबंधन 

Khula Sach

Leave a Comment