Khula Sach
ताज़ा खबरधर्म एवं आस्था

Daily almanac & Daily Horoscope : आज का पंचांग व दैनिक राशिफल और ग्रहों की चाल 7 जनवरी 2020

Daily almanac: पंचांग को आमतौर पर पंडितों और पुरोहितों का विषय मान कर उस पर ध्यान नहीं दिया जाता। लेकिन हम आपको सरल भाषा में बता रहे हैं कि किस प्रकार पंचांग आपके दैनिक जीवन में उपयोगी है। पंचांग के पांच अंग तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण होते हैं।

Daily almanac: आज का पंचांग

विक्रम संवत्-2077, हिजरी सन्-1440-41, ईस्वी सन्-2021। अयन-उत्तरायण। मास-पौष। पक्ष-कृष्ण। संवत्सर नाम- प्रमादी। ऋतु-शिशिर। वार-गुरुवार। तिथि (सूर्योदयकालीन)-नवमी। नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-चित्रा। योग (सूर्योदयकालीन)-सुकर्मा। करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल। लग्न (सूर्योदयकालीन)-धनु। शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक।

राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक। दिशा शूल-दक्षिण। योगिनी वास-पूर्व। गुरु तारा-उदित। शुक्र तारा-उदित। चंद्र स्थिति-तुला। मुहूर्त-भूमि क्रय आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:। उपाय-मंदिर में गुड़ से बनी मिठाई चढ़ाएं।

Daily Horoscope: दैनिक राशिफल

Daily Horoscope: दैनिक राशिफल क्यों देखना चाहिए? क्या एक दिन में किसी के भाग्य का फैसला हो जाता है? जी हां। जीवन को बदलने के लिए एक दिन क्या, एक पल भी काफी होता है। आपकी राशि के अनुसार हम ग्रहों के संचरण की पूरी जानकारी देते हैं। दैनिक जीवन शुरू करने का एक संकेत देते हैं। सत्य ऋषि के इंट्यूशन को भी शामिल करते हैं। ध्यान से समझें ग्रहों की चाल।

मेष: बाहर जाने का मन बनेगा। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। दौड़धूप अधिक होगी। थकान महसूस होगी। काम में मन नहीं लगेगा। बुरी खबर मिल सकती है। आय में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

वृष: नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। जीवन सुखमय गुजरेगा। लोगों के कार्य में दखल न दें। व्यस्तता रहेगी। कोई बड़ा काम कर पाएंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है।

मिथुन: उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। प्रसन्नता रहेगी। आय बनी रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। परिवार में कोई आनंदोत्सव का आयोजन हो सकता है। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। विवाद से दूर रहें।

कर्क: मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शरीर में पीड़ा हो सकती है। व्यय होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जल्दबाजी न करें।

सिंह: व्यापार में गति बनी रहेगी। मातहतों से कहासुनी हो सकती है। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे। वरिष्ठ व्यक्ति सहायता करेंगे। अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

कन्या: व्यापार में वृद्धि के आसार नजर आएंगे। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। झंझटों में न पड़ें। काम पर ध्यान दें।

तुला: साधु-संत का आशीर्वाद मिल सकता है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। काम पर ध्यान दे पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्रसन्नता में वृद्धि करेगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा।

वृश्चिक: कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। बिगड़ते कार्यों में पूर्णता आएगी। लापरवाही न करें। निवेश शुभ रहेगा। परिवार के सदस्य सहयोग करेंगे। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न उठाएं। आलस्य रह सकता है।

धनु: नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में गति आएगी। चिंता रहेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। प्रसन्नता रहेगी।नए काम मिल सकते हैं। नए मित्र बनेंगे। व्यापार से लाभ बढ़ेगा।

मकर: जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। काम में मन लगेगा। प्रसन्नता तथा उत्साह में वृद्धि होगी। शारीरिक पीड़ा से कुछ बाधा संभव है।

कुंभ: रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके कार्य से उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। थकान रह सकती है। आराम का समय नहीं मिलेगा। आय बनी रहेगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। अध्ययन में मन लगेगा। यात्रा मनोरंजक रह सकती है।

मीन: धनहानि के योग हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे। बोलचाल में सावधानी बरतें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से तनाव रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी। रुके कार्यों में गति आएगी।

ज्योतिष परामर्श व समस्या समाधान के लिए सम्पर्क करें 

सत्य ऋषि
फोन/व्हाट्सएप : 9625573638
मेल : satyakopranam@gmail.com

Related posts

Mumbai : दीनदयाल फाउंडेशन ने ठेला चलाने वाले की बेटी की धूमधाम से रचाई शादी 

Khula Sach

Mirzapur : केक काटकर जश्न मनाया विभाग, टीकाकरण में प्रदेश में छठवां स्थान 

Khula Sach

Mirzapur : अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के भारत सरकार में मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Khula Sach

Leave a Comment