Khula Sach
कारोबारताज़ा खबर

Unnao : नये कृषि कानून को लेकर धान क्रय केन्दों पर किसानों से लिये सुझाव

जनपद उन्नाव के 86 प्रतिशत कृषक नये कानून से खुश होने को बताया गया

रिपोर्ट : तनवीर खान

उन्नाव, (उ.प्र.) : मुकुल सिंह नोडल अधिकारी जनपद उन्नाव/अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग उ0प्र0 शासन ने सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में धान क्रय केन्द्र नवीन गल्ला मण्ड़ी, अचलगंज तथा विचपरी का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नवीन गल्ला मण्ड़ी में मक्का एवं धान खरीद के बारे में विस्तार से जानकारी केन्द्र प्रभारी से ली। जिस पर वहाॅ पर उपस्थित किसानों से होने वाली व्यवहारिक कठिनाईयों के बारे में जानकारी ली। नवीन गल्ला मण्डी़ में ही उपस्थित अड़तिया श्री शिव शंकर लोधी से किसानों के हित में केन्द्र सरकार द्वारा बनाये गये कृषि कानून के बारे में विस्तार से जानकारी ली, जिस पर शिव शंकर लोधी ने बताया कि जनपद उन्नाव में किसानों में नये कृषि कानून को लेकर किसी भी प्रकार की परेशानी नही है। लगभग 86 प्रतिशत किसान अपने खेती किसानी में व्यस्त है। वर्तमान में अन्य राज्यों में किसानों द्वारा किये जा रहे है आन्दोलन को लेकर जनपद उन्नाव के किसान नये कृषि कानून के विरोध में नही है।

निरीक्षण के दौरान अचलगंज/विचपरी धान क्रय केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण किया। कहीं पर भी धान क्रय को लेकर परेशानियोें का हावाला नही दिया गया। इस बारे में कई किसानों से भी व्यवहारिक जानकारी ली गयी। कुछ किसानों को उनके घर में धान भण्डारण के बारे में भी जानकारी ली।
इस अवसर पर जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजेश कुमार प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट चंदन पटेल, जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजीव कुलश्रेष्ठ एवं विभिन्न धान क्रय एजेन्सियों के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

डॉ मनोज तिवारी को विश्व पुस्तक मेला, दिल्ली में किया गया सम्मानित

Khula Sach

एचक्यू गोल्डरश नोटबुक्स के साथ अपनी वर्क डेस्क को शानदार बनाएं

Khula Sach

सर्दियों में ग्लिसरीन युक्त साबुन अपनाने का मेडिमिक्स का आवाहन

Khula Sach

Leave a Comment