Khula Sach
ताज़ा खबरमनोरंजन

प्रसिद्ध गायिका लैश्राम मेमा ‘वन इंडिया’ पुरस्कार से सम्मानित

सांगीतिक क्षेत्र में योगदान के लिए माय होम इंडिया ने किया सम्मानित 

मुंबई : मणिपुर की प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायिका लैश्राम मेमा को सांगीतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए माय होम इंडिया द्वारा ‘वन इंडिया’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राज्यसभा सांसद और भारतीय संस्कृत सभा परिषद के अध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने सम्मानचिन्ह और धनादेश देकर उन्हें सम्मानित किया। रविवार 20 दिसंबर को दादर में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में पद्मश्री पुरस्कार विजेती गायिका अनुराधा पौडवाल, सारस्वत बैंक के अजय कुमार जैन, माय होम इंडिया के संस्थापक सुनील देवधर, अध्यक्ष डॉ. हरीश शेट्टी आदी मान्यवर उपस्थित थे।

इस अवसर पर श्री विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि, ‘लैश्राम मेमा को शास्त्रीय संगीत पसंद है लेकिन उन्होंने मराठी, हिंदी, बंगाली और असमिया इन भाषाओं में भी ग़ज़ल, सुगम संगीत आदि गाया है। उन्हें सामाजिक कार्यों का भी शौक है। इसलिए, यह सराहनीय है कि माय होम इंडिया ने ‘वन इंडिया’ पुरस्कार के लिए प्रसिद्ध गायक ‘लैश्राम मेमा’ का चयन किया है।

माय होम इंडिया एक सामाजिक संगठन हैं जो शेष भारत के साथ पूर्वोत्तर भारत के लोगों को एकजुट करने और राष्ट्रीय एकता हासिल करने के लिए काम करता है। इस वर्ष, संगठन ने कोरोना अवधि के दौरान हर महीने पूर्वोत्तर भारत के 5,000 से अधिक नागरिकों को भोजन और जीवनावश्यक वस्तुएं प्रदान की हैं। कार्यक्रम के दौरान माय होम इंडिया के संस्थापक सुनील देवधर ने यह जानकारी दी।

Related posts

एमजी मोटर इंडिया की जियो के साथ साझेदारी

Khula Sach

ज़नसोलर ने लॉन्च की ज़नवोल्ट एक्स्ट्रा लाइफ 150 Ah टॉल ट्यूबलर इन्वर्टर बैटरी

Khula Sach

Mirzapur : बाईक सवारों ने सिचाई विभाग के चालक को मारी गोली

Khula Sach

Leave a Comment