ताज़ा खबरधर्म एवं आस्थामीरजापुर
Trending

दिल्ली व मिल्कीपुर में जीत के बाद मिर्जापुर में दिखा दिवाली जैसा माहौल…!

मिर्ज़ापुर: भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विधानसभा चुनाव, मिल्कीपुर उप चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के नगर अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा की अगुवाई में पटाखे बजाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुकेरी बाजार चौराहे पर जीत का जश्न मनाया। भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा ने कहा की मोदी है तो मुमकिन है। भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत है। दिल्ली मिल्कीपुर की जनता ने झूठे वादों को झूठला दिया है। आम जनता को विकास चाहिए।

जिला मंत्री युवा मोर्चा विवेक बरनवाल ने कहा की दिल्ली की जनता आपदा वालों के झूठे वादों से परेशान हो गई थी। आम जनता को विकास चाहिए। इस दौरान मुख्य रूप से नगर महामंत्री सतोष जायसवाल, शिवम अग्रहरि, दीपा ऊमर, रूपेश यादव, ओम प्रकाश मौर्य, सुरज निषाद, सुनीता चौधरी, आशुतोष त्रिपाठी, शिव शकर जायसवाल, प्रीतम केशरवानी, बलो सोनी, कृष्ण कुमार सोनी, गोपाल अग्रवाल, पुनीत मिश्रा, जसविन्दर सिंह सरना, अमरेश पांडेय, संजय अग्रहरि, धर्म दीप जायसवाल आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

देखे वीडियो 👇👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »