Khula Sach
अपराध ताज़ा खबर देश-विदेश राज्य

नव विवाहिता को आत्महत्या करने को मजबूर करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को चकमा दे रहा मुख्य आरोपी 

मुंबई : नव विवाहिता अस्मिता मिश्र को आत्महत्या करने पर मजबूर करने वाले ससुराल पक्ष के 5 लोगों को काशीमीरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन अभी भी मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है। वह पुलिस को लगातार चकमा दे रहा है। समाजसेवी एवं मृतक के पिता डॉ अमर मिश्र व्दारा काशीमीरा पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार अस्मिता की शादी 12 नवंबर 21 को हुई थी। लेकिन गौना मई माह में हुआ था। डॉ अमर मिश्र ने 35 लाख नगद एवं की गहने दिए थे। शुरू में अभय और अस्मिता में सब कुछ ठीक से चल रहा था। लेकिन धीरे धीरे दोनों में पैसों को लेकर विवाद शुरू हो गया। अभय कोई काम नहीं करता था। दिन भर घर में ही रहता था। अस्मिता किसी कम्पनी में सर्विस करती थी। इसलिए घर का पूरा खर्च इसी के ऊपर आ गया। बढ़ता खर्च और आय कम दोनों के बीच के विवाद का कारण बनता गया। इसी दौरान अभय मायके से पैसा लाने के लिए अस्मिता पर दबाव बनाने लगा। विवाद को शांत करने के लिए डॉ अमर मिश्र कई बार पैसे दिए। इससे ससुराल वालों की पैसे की हवस बढ़ती गयी। इसी दौरान अभय ने मकान खरीदने के लिए मायके से पैसा लाने के लिए अस्मिता पर दबाव डाला। अस्मिता ने इस बार उनकी मांग को सिरे से खारिज कर दिया। इससे गुस्साए अभय ने अस्मिता से मारपीट की। इसके बाद अभय उसे प्रताड़ित करने लगा । इसके बाद 24 फरवरी को अस्मिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी।

ससुराल वालों ने इस घटना को फांसी का रूप देने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी चाल में ही फंस गए। यदि फांसी लगाने की घटना होती है तो सर्व प्रथम पुलिस को सूचित किया जाता है। लेकिन इन्होंने पुलिस और मायके वालों को सूचित किये बिना अस्मिता को मीरा रोड के वॉक हॉट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवती को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

लीपा पोती में जुटी रही पुलिस

पुलिस पीड़ित पक्ष की बजाय आरोपियों की मदद करने लगी। 3 दिन के बाद भी पुलिस ने एफआरआई दर्ज नहीं किया। इसके बाद वकील,पत्रकार , एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों द्वारा काशीमीरा पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला गया। बढ़ती जा रही भीड़ को देख पुलिस के हाथ पांव फूल गए। इसलिए आनन फानन में मामला दर्ज किया। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी अभय मिश्र अभी फरार चल रहा है। उसे पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

Related posts

फ़िल्म छैला सन्दू का वीडियो गाना चाहे जग सारा छूटे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने किया रिलीज

Khula Sach

एनएसई सर्वर के बहाल होने तक ग्राहक बीएसई प्लेटफॉर्म पर ऑर्डर एक्जीक्यूट कर सकते हैं : एंजल ब्रोकिंग

Khula Sach

Mirzapur : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के साथ ही नौ अप्रैल को मनेगा विशेष अंतरा दिवस

Khula Sach

Leave a Comment