Khula Sach
अन्यताज़ा खबर

हैप्पी लाइफ के लिए जरूरी है प्यार, स्पर्श, हग और सेक्स 

✍️ वीरेंद्र बहादुर सिंह

सेक्सुअल लाइफ जितनी ऐक्टिव होगी, आप उतना ही स्वस्थ रहेंगीं। अधिक सेक्स करने वाले पुरुष को अटैक का खतरा कम होता है।

हेल्दी सेक्स लाइफ से कपल्स खुश तो रहता ही है, नियमित सेक्स उनकी उम्र भी बढ़ता है। रेग्युलर सेक्स से हार्मोन लेवल और ब्रेन पावर भी बढ़ता है। सेक्स हार्ट के स्वास्थ्य के लिए भी श्रेष्ठ है। सेक्स लाइफ और उम्र के बीच गहरा संबंध है। कैसे? आइए यह जानते हैं।

अगर समय बीतने के साथ आप की सेक्स लाइफ बोरिंग हो गई है या सेक्स लाइफ केवल कहने भर की रह गई है तो सावधान हो जाइए। यह आप के संबंध और स्वास्थ्य, दोनों के लिए खतरनाक है। अगर ऐसा आप के साथ भी हो रहा है तो जितना भी हो सके, सेक्स लाइफ को उतनी अधिक रोमांचक बनाने की कोशिश कीजिए। सेक्स लाइफ अच्छी होगी तो तनाव दूर होगा। हार्ट का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पूरे दिन ताजगी का अनुभव होगा और साथ ही शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। और हां, सब से महत्वपूर्ण बात यह होगी कि आप की उम्र भी बढ़ेगी।

0 क्वालिटी जरूरी है, क्वांटिटी नहीं

रेग्युलर सेक्स लाइफ उम्र बढ़ाती है। पर इसके लिए क्वालिटी जरूरी है, क्वांटिटी नहीं। आसान भाषा में बात को समझें तो सेक्स आपने कितनी बार किया है, यह महत्वपूर्ण नहीं है। आपने सेक्स ऐक्ट कितना एंज्वॉय किया है, यह।महत्वपूर्ण है। चरमसुख (ओर्गेज्म) का अनुभव होना जरूरी है। क्योंकि चरमसुख से ही शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता 20 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। एक शोध के अनुसार सप्ताह में दो बार चरमसुख का आनंद लेने वाली महिलाओं में हार्ट डिजीज का खतरा लगभग 30 प्रतिशत कम हो जाता है। इस चरमसुख से उम्र लगभग 8 साल बढ़ जाती है। क्योंकि इससे शरीर में मूड-बूस्टिंग रसायन का प्रवाह बढ़ता है और यह कपल्स को रिलैक्स कर के उनके बीच भावनात्मक संबंध को मजबूत बनाता है। अनेक शोध के बाद यह बात सामने आई है कि खुश रहने वाले कपल्स आकेले रहने वाले या अलग हो कर रहने वाले कपल्स की अपेक्षा अधिक जीते हैं।

0 रेग्युलर सेक्स से लाभ होगा

तमाम लोगों का मानना है कि अधिक सेक्स करना स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं है। जबकि सच में ऐसा नहीं है। यह एक भ्रम है। आप की सेक्सुअल लाइफ जितना ऐक्टिव रहेगी, आप उतना अधिक स्वस्थ रहेंगीं। एक शोध के अनुसार सप्ताह में तीन बार सेक्स करने वाले पुरुषों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा 50 प्रतिशत तक कम हो जाता है। इसके अलावा खुश रहने से तथा सकारात्मक विचारों से भी उम्र बढ़ती है। रेग्युलर सेक्स करने से फील गुड एंडोर्फिंस हार्मोन का स्राव होता है, जो आप को खुश और तनावमुक्त रखता है, साथ ही आप की उम्र को भी लगभग दो साल बढ़ा देता है। सेक्सुअल लाइफ का अधिक से अधिक आनंद लेने के लिए पार्टनर के साथ मिल कर इन खास पलों की प्लानिंग करें। प्यार के इन खास क्षणों को एंज्वॉय करने के लिए रात का इंतजार करना कोई चतुराई नहीं है। जब भी बच्चे घर में न हों या कोई घर में न हो तो इस अंतरंग पल का आनंद लिया जा सकता है।

0 सेक्स से होता एक्सरसाइज जैसा लाभ

नियमित एक्सरसाइज से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। मसल टोन रहते हैं और आप युवा दिखाई देती हैं। अच्छी बात यह है कि सेक्स से आप को एक्सरसाइज का लाभ मिल सकता है, वह भी जिम में गए बिना। नियमित सेक्स से 20 मिनट में 30 कैलरी बर्न होती है। इतना ही नहीं, आगे चल कर यह ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों को कमजोर करने वाली बीमारी) का खतरा भी कम करता है। एक अध्ययन के अनुसार सप्ताह में एक बार सेक्स करने वाली मध्यम आयु की महिलाओं में एस्ट्रोजन लेवल बढ़ जाता है, जो उनकी हड्डियों को सुरक्षित रखता है। नियमित सेक्स से आप की उम्र 8 से 10 साल बढ़ सकती है। जबकि एक ही पोजीशन में सेक्स करेंगी तो ऊब जाएंगी। सेक्स में नयापन लाने के लिए कुछ खास एक्सपेरिमेंट और नई-नई पोजीशन जरूर ट्राई करें।

0 मूड बनाएं

सेक्सुअल लाइफ का आनंद लेने के लिए मूड का अच्छा होना बहुत जरूरी है। मूड बनाने के लिए तमाम ब्रेन रसायन जिम्मेदार होते हैं, जिन्हें बैलेंस रखना जरूरी है। इसके अलावा भागदौड़ वाली बहुत ही व्यस्त जीवनशैली के कारण भी कपल्स को सेक्स में रुचि नहीं रहती। ऐसी स्थिति में ब्रेन रसायन को बैलेंस रखना और सेक्स लाइफ को रोमांटिक तथा स्पाइसी बनाने के लिए तमाम चीजें जैसेकि तुलसी, कालीमिर्च जीरा लहसुन अदरक, हल्दी, केला, चाॅकलेट आदि को खानपान में शामिल करें। ऐसा करने से लगभग दस साल उम्र बढ़ सकती है। अगर आप पार्टनर का मूड सेट करना चाहती हैं तो उन्हें डिनर में भारी भोजन के बजाय सागसब्जी और केशर राइस ट्राई कर के देखें।

0 प्यार से हग करें

पार्टनर को प्यार से हग करने से या स्पर्श करने से दोनों के बीच रोमांस बढ़ता है। इससे बांडिंग हार्मोन आक्सिटोसिन का स्राव भी बढ़ता है। इस हार्मोन का लंबी उम्र के साथ लेनादेना है। शोध में यह बात साबित हो चुकी है कि आक्सिटोसिन हार्मोन उम्र बढ़ाने के साथ-साथ कपल्स को खतरनाक बीमारियों और डिप्रेशन से भी बचाता है। इससे उम्र 7 साल तक बढ़ सकती है। अगर आप के पार्टनर का मूड खराब है तो आप का प्रेमिल स्पर्श या हग (गले मिलना) उसका मूड ठीक कर सकता है। इतना ही नहीं, उसे कामोत्तेजित भी कर सकता है। पार्टनर के स्पर्श से शरीर में आक्सिटोसिन हार्मोन का स्राव होता है, जिससे कपल्स एकदूसरे के नजदीक आने का प्रयत्न करते हैं।

Related posts

इस महामारी ने लोगों को घर का मालिक होने के महत्व का एहसास कराया : नोब्रोकर

Khula Sach

भजन सम्राट अनूप जलोटा, दिलीप सेन की गायकी व संगीत से झूमा पूरा रिकॉर्डिंग स्टूडियो

Khula Sach

इनरव्हील मिर्जापुर समन्वय में संपन्न  हुई डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन की अधिकारिक यात्रा

Khula Sach

Leave a Comment