Khula Sach
ताज़ा खबरदेश-विदेश

भारत को विश्वगुरु बनाने की राह पर राष्ट्रीय नया सवेरा फाउंडेशन!!

जल्द बनेगा भारत विश्वगुरु !

बदलेगा समाज, बदलेगा भारत , बदलेगी दुनिया !

हमारे भारत मे समाज सेवी संस्था तो बहुत है और हर संस्था हमारे समाज के लिए कुछ ना कुछ काम जरूर कर रही हैं। लेकिन एक ऐसी संस्था भी है जो पूरी तरह से हमारे देश के लिए समर्पित है और इसका नाम है राष्ट्रीय नया सवेरा फाउंडेशन जो कि एक पब्लिक चैरिटबल एंड एडुकेशनल ट्रस्ट हैं और ये राष्ट्रीय स्तर पर समाज की भलाई के लिए कार्य कर रहा हैं। इस संस्था के नेशनल चेयरमैन अभिषेक सिंघल का कहना है कि वो भारत को विश्वगुरु बनने के राह पर निकल चुके है और इसी कारण से इन्होंने इसकी स्थापना की हैं। इस फाउंडेशन का मिशन तो बहुत बड़ा है। इसमे से कुछ मुख्य उद्देश्य है:

  • भारत मे एसिड अटैक और रेप तो पूरी तरह से खत्म करना।
  • किन्नरों को हमारे समाज मे आम इंसान जैसा जीने का अधिकार दिलाना।
  • पुलिस वालों को ड्यूटी पर मरणोपरांत सरकार से बोलकर शहिद  का दर्जा दिलाना ठीक उसी तरह से जैसे हमारे इंडियन आर्मी के सैनिक को मरणोपरांत शहिद के दर्जा मिलता है।
  • भ्रस्टाचार के खिलाफ लड़ना और एक बेहतर समाज का निर्माण करना।
  • पर्यावरण और जानवरों की सुरक्षा इत्यादि।

राष्ट्रीय नया सवेरा अपने मिशन को कामयाब बनाने के लिए हर संभव बड़े बड़े कार्य कर रहा है। भारत के कोने कोने से लोग इस फाउंडेशन से जुड़ कर समाज के लिए लगातार अच्छे और नेक कार्य कर रहे हैं। हमे ऐसे संस्था पर गर्व है।

Related posts

Mirzapur : मड़िहान में हाथी की सवारी जंगल में ही नहीं बस्तियों में भी क्या करेंगे लोग पसंद

Khula Sach

मिट्टी से जुड़ी कला और कलाकार का बड़े पर्दे पर नया अवतार

Khula Sach

सिविल-२० इंडिया की हुई बैठक में स्वास्थ्य और पर्यावरण पर हुई चर्चा

Khula Sach

Leave a Comment