Khula Sach
ताज़ा खबरमीरजापुरराज्य

Mirzapur : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आत्मनिर्भर महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया सम्मान

रिपोर्ट : आशुतोष गुप्ता

मीरजापुर, (उ.प्र.) : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मिर्जापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में आत्मनिर्भर महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए महिलाओं का सम्मान किया गया, जिसमें जिला प्रशासन और सरकार द्वारा आत्मनिर्भर महिलाओं की विशेष सराहना की गई।

दीप प्रज्वलित करके केक काटते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें विशेष तौर पर साक्षी खत्री के द्वारा बनाए केक की सभी ने विशेष सराहना की और उस आधुनिक केक को हथौड़ी से तोड़कर केक खिलाया गया।

साक्षी खत्री के इस आधुनिक केक को देखकर जिला प्रशासन ने उन्हें प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया और उनके इस प्रयोग को खूब सराहा और साथ ही उन्होंने साक्षी खत्री को उन तमाम महिलाओं के लिए एक उदाहरण के तौर पर भी बताया जो आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं।

मझवां विधायका सुचिस्तिमा मौर्या, नगर विधायक सदर रत्नाकर मिश्र, मडण्लायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, मुख्य विकास अधिकारी अवनीश सिंह व एएसपी संजय वर्मा मौजूद रहे।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मिर्जापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में आत्मनिर्भर महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए महिलाओं का सम्मान किया गया।

 

Related posts

Varanasi : दिव्यांगों की सेवा ईश्वर की सेवा है – प्रोफेसर योगेश चंद्र दुबे

Khula Sach

Himachal Pradesh : धर्मशाला के भागसुनाग में बादल-फटने से आए तबाही के जल-सैलाब से कई घर-पेड व सैकड़ों गाड़ियां जल-त्रासदी की चढ़ी भेट

Khula Sach

Mirzapur : ड्राइवर मर्डर केस में ग़ैर जनपदों से जुड़ रहे तार

Khula Sach

Leave a Comment