Khula Sach
ताज़ा खबरदेश-विदेशधर्म एवं आस्था

Mumbai : मनाया गया प्रो.बलराज मधोक जी की जयन्ती

रिपोर्ट : रितेश वाघेला

मुंबई : प्रो.बलराज मधोक जी की जयन्ती नाला सोपारा में मनाया गया। प्रो मधोक जी जनसंघ के संस्थापक सचिव एवं पूर्व अध्यक्ष थे। स्वतन्त्र भारत के पहले हिन्दू हृदय सम्राट कहे जाने वाले मधोक जी सरल, लेखक, विचारक के रूप में पूरे विश्व मे विख्यात है। भगवान श्रीराम जन्म भूमि का विषय नेहरू मंत्री मंडल में उन्होंने उठाया और उसके प्रेरणा स्रोत बने। जनसंघ स्वतन्त्र भारत का पहला हिंदूवादी राजनैतिक दल बना। जनसंघ की स्थापना 1951 में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, लाला योधराज, वैद्य गुरुदत्त, मौलीचंद्र शर्मा तथा प्रो बलराज मधोक जैसे देश भक्तों के नेतृत्व में स्थापना हुआ।मधोक जी को पार्टी का संविधान लिखने की जिम्मेदारी दी गयी। जिसमे उन्होंने हिंदूवादी विचारों को स्पष्ट किया। देश मे राजनीति का शुद्धिकरण करने पर बल दिया। स्वदेशी विचारधारा, स्वदेशी व्यवसाय, लघु कुटीर उद्योगों पर ध्यान, शिक्षा पर ध्यान आकर्षित किया। मधोक जी विल्कुल उदार थे। जनसंघ का शिलशिला बढ़ता गया और मधोक जी की अध्यक्षता में जनसंघ बढ़त गया और पहली बार स्वतन्त्र पार्टी था स्वतंत्र लोगों के साथ जनसंघ 100 सीटों के साथ संसद में पहुचा था।

कई राज्यों में प्रमुख विपक्षी भूमिका निभाई किंतु डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, आचार्य रघुवीर जी की अकाल मृत्यु होने से जनसंघ की गति को झकझोर दिया। आपातकाल के दौरान 18 महीने जेल में रहें उसके पश्चात जनता पार्टी का दौर शुरू हुया। जनसंघ की भूमिका उसमेँ रही किंतु जनता पार्टी सरकार 3 वर्ष के अंदर ही सिमट गयीं। 1979 में मधोक जी ने जनसंघ से जुड़े लोंगो की वैठक बुलायी और फिर से जनसंघ का पुनर्गठन किया।वही विधान, वही निशान और मधोक जी अध्यक्ष चुने गए।लेकिन एक बार फिर जनसंघ को झटका लगा जब जनसंघ के लोगों ने मिलकर एक नया दल बनाया और उसमें अधिक संख्या में लोग चले गए। लेकिन फिर भी उन्होंने अपने सिद्धांतों से समझौता नही किया। कई अन्य दलों के नेताओं ने सांसद मंत्री व अन्य पदों की पेशकस की किंतु जनसंघ की विचारधारा को उन्होंने नही छोड़ा। सन 2016 में उनका शरीर पूरा हुआ 97 के वर्ष में फिर उनके कृपा पात्र शिष्य डॉ भारतभूषण पाण्डेय जी को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया। भारतभूषण जी की मेहनत से जनसंघ फिर से सम्पूर्ण भारत भर में फैल रहा है। उन्होंने बताया है की जनसंघ सभी चुनावों में भाग लेता रहा है और लेता रहेगा।

नाला सोपारा में प्रो बलराज मधोक जी की जयंती के अवसर पर उन्हें फूल माला अर्पण कर याद किया गया। जिसमें राजस्थान के प्रभारी डॉ अनिल शर्मा, मधुमंगल शर्मा प्रभुजी, शिवरतन गग्गर, भूपेंद्र श्रीवास्तव, सतीश दुबे, नारायण पुरोहित, जगदीश शास्त्री, हंसा गग्गर, डॉ सीमा सिंह सेंगर जी ने प्रमुख से भाग लिया।

Related posts

Uttar Pradesh : शिक्षा मंत्री की सरकार से तत्काल हो बर्खास्तगी : अशोक सिंह

Khula Sach

Mirzapur : रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

Khula Sach

Mirzapur : चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के अवसर पर जनपद में आयोजित किये गये विविध कार्यक्रम

Khula Sach

Leave a Comment